रिलायंस जियो व बीएसएनएल के बीच हुआ 2जी,4जी रोमिंग के लिए समझौता

रिलायंस जियो व बीएसएनएल के बीच हुआ 2जी,4जी रोमिंग के लिए समझौता
विज्ञापन
रिलायंस जियो और सरकारी क्षेत्र की भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने 2जी और 4जी सेवाओं के लिए अपने सर्किलों के अंदर रोमिंग का समझौता किया है।

इस समझौते के लागू होने पर बीएसएनएल के ग्राहक रोमिंग में रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं हासिल कर सकेंगे तथा रिलायंस जियो के ग्राहक फोन कॉल के लिए बीएसएनएल के 2जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि इस समझौते से दोनों कंपनियों को फायदा होगा और उन्हें दोनों के नेटवर्क का बाधारहित लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है जिसमें 3 महीने लग सकते हैं। उसके बाद 4जी हैंडसेट रखने वाले बीएसएनएल के ग्राहक जियो की 4जी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए दोनों कंपनियां दर अभी तय करने वाली हैं।

रिलायंस जियो के प्रबंध निदेशक संजय मश्रुवाला ने कहा कि उनकी कंपनी अपने स्तर पर बिल्कुल एक नए दौर का नेटवर्क स्थापित कर रही है साथ ही इस तरह के समझौतों से हमारे ग्राहकों को रोमिंग के समय बराबर संपर्क में बने रहने की सुविधा होगी। बीएसएनएल की ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है और पूरे देश में ग्राहक संख्या के हिसाब से यह पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है। देश भर में इसे 1,14,000 के करीब नेटवर्क साइट हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, Reliance Jio, Reliance Jio 4G, BSNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »