Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Nokia 300 Charge में दायीं साइड पर एक फिजिकल बटन भी दिया गया है। इस फीचर फोन में 10 W रिवर्स चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है

Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें HMD का S30+ सॉफ्टवेयर और Unisoc SC6531E चिपसेट है

ख़ास बातें
  • इस फीचर फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है
  • Nokia 300 Charge में 3,700 mAh की बैटरी 10 W रिवर्स चार्जिंग के साथ है
  • इसमें HMD का S30+ सॉफ्टवेयर और Unisoc SC6531E चिपसेट है
विज्ञापन

फीचर फोन के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली HMD ने Nokia 300 Charge को लॉन्च किया है। इस फोन में रग्ड डिजाइन दिया गया है और इसके टॉप पर एक टॉर्च है। HMD का दावा है कि यह बेसिक LED फ्लैश कैमरा लाइट नहीं, ब्लकि एक टॉर्च है। Nokia 300 Charge में 3,700 mAh की बैटरी दी गई है और इसमें एक अलग रिवर्स चार्जिंग बटन है।  इसमें HMD का S30+ सॉफ्टवेयर और Unisoc SC6531E चिपसेट दिया गया है। Nokia 300 Charge में 4 MB के RAM के साथ 4 MB की स्टोरेज है। इस फीचर फोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Nokia 300 Charge का प्राइस

इस फीचर फोन को फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। Nokia 300 Charge का प्राइस PHP 2,190 (लगभग 3,400 रुपये) का है। इस फीचर फोन को ग्रीन, सैंडस्टोन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। भारत सहित अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस फीचर फोन के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

Nokia 300 Charge के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस फीचर फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HMD का S30+ सॉफ्टवेयर और Unisoc SC6531E चिपसेट है। Nokia 300 Charge में 4 MB के RAM के साथ 4 MB की स्टोरेज है। इस फीचर फोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फीचर फोन में 3,700 mAh की बैटरी है। यह एक सामान्य फीचर फोन की तुलना में बैटरी की लगभग दोगुनी कैपेसिटी है। HMD का दावा है कि इस फीचर फोन की रिमूवेबल बैटरी 40 दिनों तक के स्टैंडबाय की पेशकश करती है। Nokia 300 Charge में दायीं साइड पर एक फिजिकल बटन दिया गया है। इसमें 10 W रिवर्स चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है। इस फीचर फोन का साइज 136.55 x 55 x 14.94 mm और भार लगभग 138 ग्राम का है।  

हाल ही में HMD ने कुछ AI फीचर फोन्स को पेश किया है। इनमें Nokia 235 4G, Nokia 215 4G, Nokia 210 4G और Nokia 200 4G शामिल हैं। इन फोन्स में वॉयस कमांड्स के इस्तेमाल से फीचर्स को एक्सेस करने के लिए AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »