Jio ने 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, एक साल तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज करने के लिए ग्राहकों को Jio Prime Membership लेनी होगी।
Jio ने 299 रुपये वाले प्लान को जारी रखने के साथ कीमत लॉक करने का ऑप्शन दिया
Airtel के 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बंद करने के बाद अब Jio ने अपने ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी ने साफ किया है कि 299 रुपये वाला प्लान जारी रहेगा और नए व मौजूदा दोनों यूजर्स इसे ले सकेंगे। हालांकि, अगर ग्राहक आने वाले समय में संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से बचकर इसी कीमत पर प्लान को जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें Jio Prime मेंबरशिप लेनी होगी। इसकी कीमत 300 रुपये रखी गई है और इसमें एक साल की कीमत की गारंटी मिलती है।
Jio Prime मेंबरशिप लेने वाले ग्राहक 5 सितंबर 2027 तक योग्य Jio प्लान को आज वाली कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। यानी अगर कंपनी इस दौरान किसी प्लान की कीमत बढ़ा देती है, तो Prime मेंबर उस एलिजिबल प्लान को मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर पाएंगे। हालांकि, यह सुविधा सभी प्लान पर लागू नहीं होगी। Jio ने इसे सिर्फ योग्य प्लान के लिए रखा है।
उदाहरण के लिए, अगर 299 रुपये वाला प्लान भविष्य में महंगा होकर 349 रुपये का हो जाता है, तो Prime मेंबरशिप लेने वाला ग्राहक गारंटी अवधि के दौरान इसे 299 रुपये में ही रिचार्ज कर सकेगा। यानी 300 रुपये की सदस्यता का फायदा तुरंत रिचार्ज सस्ता होने के रूप में नहीं मिलेगा, बल्कि भविष्य में कीमत बढ़ने से बचने के तौर पर मिलेगा।
Jio का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में JioHotstar, 5,000GB JioCloud स्टोरेज और Google Gemini Pro का एक्सेस भी शामिल है। ऐसे यूजर्स जो पहले से इस प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा कीमत वाले रिचार्ज पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
Jio Prime मेंबरशिप में कंपनी 600 रुपये के कैशबैक वाउचर भी दे रही है। इसमें 300 रुपये का वाउचर नए JioHome या JioPC कनेक्शन के लिए है, जबकि दूसरा 300 रुपये का वाउचर किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के लिए नया Jio SIM जोड़ने पर मिलेगा। यह मेंबरशिप मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसे MyJio ऐप, Jio.com, Jio Store और अधिकृत Jio पार्टनर स्टोर से लिया जा सकता है।
Jio का यह फैसला ऐसे समय आया है जब Airtel ने हाल ही में अपना 299 रुपये वाला लोकप्रिय प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। Airtel के 299 रुपये वाले प्लान की जगह अब ग्राहकों को 349 रुपये वाला प्लान लेना पड़ रहा है, जिसमें समान 28 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB दैनिक डेटा मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन