• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री

सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री

Starlink और Jio के बाद अब Singtel भी भारत के Satellite Communication Market में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी ने FDI मंजूरी के लिए आवेदन किया है।

सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री

Photo Credit: SpaceX

ख़ास बातें
  • Singtel ने भारत में Satellite Communication के लिए FDI मंजूरी मांगी
  • कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र के ग्राहकों को सर्विस दे सकती है
  • भारत में Starlink, Jio और OneWeb भी Satellite Market में सक्रिय
विज्ञापन

भारत के तेजी से बढ़ते सैटेलाइट कम्युनिकेशन मार्केट में अब एक और बड़ी कंपनी एंट्री की तैयारी कर रही है। सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी Singtel ने भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन से जुड़ी सेवाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से Foreign Direct Investment (FDI) की मंजूरी मांगी है। कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सब्सिडियरी Singapore Telecom India (STIPL) के जरिए सरकारी और निजी क्षेत्र के ग्राहकों को सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं देने की योजना बना रही है। कंपनी की FDI एप्लीकेशन पर सरकार विचार कर रही है।

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, Singtel की योजना करीब 36 से 38 जियोस्टेशनरी (GEO) सैटेलाइट वाले ग्लोबल नेटवर्क के जरिए सेवाएं देने की है। कंपनी ऐसी तकनीक पर भी काम कर रही है, जिसके जरिए अलग-अलग कक्षाओं में मौजूद सैटेलाइट्स को मौजूदा जमीन आधारित 4G और 5G नेटवर्क के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे कंपनी को सैटेलाइट और टेरेस्ट्रियल नेटवर्क को एक साथ इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

Singtel जरूरत के हिसाब से दूसरे सैटेलाइट ऑपरेटरों के साथ साझेदारी भी कर सकती है। रिपोर्ट में Starlink के साथ संभावित पार्टनरशिप का भी जिक्र है। हालांकि, भारत में Starlink की कमर्शियल सर्विस शुरू होने के लिए अभी जरूरी सरकारी मंजूरियां पूरी होना बाकी है।

Singtel के लिए भारत नया बाजार नहीं है। कंपनी पहले से ही देश में मौजूद है और Bharti Airtel में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 26.85 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है। हालांकि, सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी नई एक्टिविटी शुरू करने के लिए कंपनी को नई FDI मंजूरी की जरूरत है।

Singtel की एंट्री की तैयारी ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत का सैटेलाइट कम्युनिकेशन बाजार कई बड़ी कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। Elon Musk की Starlink, Reliance Jio, Amazon Leo और Bharti समर्थित Eutelsat OneWeb भी भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज शुरू करने में दिलचस्पी दिखा चुकी हैं।

सैटेलाइट कम्युनिकेशन का इस्तेमाल उन इलाकों में कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए किया जा सकता है, जहां पारंपरिक मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क पहुंचाना मुश्किल या महंगा होता है। भारत जैसे बड़े देश में ग्रामीण, दूरदराज और कम कनेक्टिविटी वाले इलाकों के अलावा सरकारी और एंटरप्राइज इस्तेमाल के लिए भी सैटेलाइट नेटवर्क की मांग बढ़ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »