• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!

BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!

बीएसएनएल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर Freedom 2.0 प्लान पेश किए हैं।

BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!

Photo Credit: BSNL

बीएसएनएल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर Freedom 2.0 प्लान पेश किए हैं।

ख़ास बातें
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी का 1 रुपये वाला Freedom 2.0 प्लान पेश।
  • 1 रुपये में यूजर को पूरे रेगुलर प्लान जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
  • कंपनी ने 2399 रुपये में एक खास प्लान भी पेश किया है।
विज्ञापन

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं। यह प्लान कंपनी ने खास नए यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। आइए जानते हैं क्या है बीएसएनएल का 80वें स्वतंत्रता दिवस वाला खास 1 रुपये का प्लान! 

BSNL ₹1 Plan 
बीएसएनएल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर Freedom 2.0 प्लान पेश किए हैं। इस खास ऑफर के तहत यूजर्स को केवल 1 रुपये में कंपनी नई सिम दे रही है। इसके अंदर यूजर्स को नया कनेक्शन तो मिलेगा ही, साथ में 1GB डेटा भी मिलेगा। इसमें रोजाना 100SMS भी दिए जा रहे हैं। प्लान में अनलिमिटिड वॉइस कॉल्स भी शामिल हैं। 1 रुपये में यूजर को पूरे रेगुलर प्लान जैसे बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यानी नई सिम तो जैसे फ्री में मिल ही रही है, साथ में डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS भी! 1 रुपये में कंपनी 24 दिनों वाला प्लान दे रही है। अगर आप भी बीएसएनएल में शिफ्ट होना चाहते हैं या एक सेकंडरी सिम लेना चाहते हैं तो इससे बढ़िया मौका नहीं हो सकता है। 

BSNL ₹ 2399 Plan
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने 2399 रुपये में एक और खास प्लान पेश किया है। इसमें ₹2,399 में कंपनी 412 दिनों की वैधता वाला प्लान लेकर आई है। जी हां, आपने सही सुना है। कंपनी पूरे 412 दिनों की वैधता दे रही है। यानी करीबन 14 महीने की वैधता यूजर को दी जा रही है। जिसका मतलब है कि आपको 1 साल से भी ज्यादा समय तक रिचार्ज की कोई टेंशन नहीं रहने वाली है। इस प्लान में यूजर को 2GB डेटा भी मिल रहा है और साथ में रोजाना 100SMS भी दिए जा रहे हैं।

Jio, Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान जहां आए दिन महंगे होते जा रहे हैं, BSNL सस्ते में धांसू बेनिफिट्स वाले प्लान देकर यूजर्स को बड़ी राहत देने का काम किया है। लेकिन ध्यान रहे कि यह ऑफर सीमित समय तक है। 

सीमित समय तक है ऑफर
80वें स्वतंत्रता दिवस पर Freedom 2.0 प्लान केवल सीमित समय तक दिया गया है। केवल 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक ही यह ऑफर वैध है। यानी एक महीने के अंदर ही आपको इससे रिचार्ज करवाना होगा, तभी जाकर ये बेनिफिट्स मिल सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »