• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता

जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता

Samsung Galaxy S26 Ultra आज भारतीय बाजार में सस्ता हो गया है।

जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 Ultra इस साल की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया गया था। अब कई महीनों बाद टेक दिग्गज ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर इन फोन की नई कीमत को अपडेट किया है, जिससे अब खरीदने वाले ग्राहकों को जबरदस्त फायदा हो रहा है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट पर भी यह फोन कम दामों पर मिल रहा है और यह फैसला कंपनी ने उस वक्त उठाया है जब अधिकतर स्मार्टफोन्स की कीमत रैम और मेमोरी के चलते बढ़ाई गई है। आइए Galaxy S26 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price

Samsung Galaxy S26 Ultra का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,24,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,45,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल फरवरी में (12GB+256GB वेरिएंट) ₹1,39,999 और (12GB+512GB वेरिएंट) ₹1,59,999 में लॉन्च हुए थे।

Samsung Galaxy S26 Ultra Specifications

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Galaxy के लिए कस्टमाइज्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। Galaxy S26 Ultra कई Galaxy AI फीचर्स से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, बीडीएस और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट है। यह फोन जाइरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »