Airtel ने फ्री सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी की शुरुआत कर दी है। एयरटल अफ्रीका ने SpaceX से भागीदारी की है।
Airtel ने अफ्रीका में सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है।
Airtel ने फ्री सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी की शुरुआत कर दी है। एयरटल अफ्रीका ने SpaceX से भागीदारी की है। जिसके तहत Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस से मोबाइल कनेक्टिविटी दी जाएगी। कंपनी इसके तहत यूजर्स को फ्री में सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवा रही है। यानी, अब जिन इलाकों में मोबाइल टावर नहीं हैं, या मोबाइल नेटवर्क नहीं आता है, वहां भी यूजर्स को इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिलेगी, वो भी फ्री में! कंपनी ने 30 दिनों तक फ्री सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी यूजर्स को ऑफर की है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Airtel ने अफ्रीका में सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है। कंपनी 30 दिनों तक यूजर्स को फ्री में सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगी। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (DRC) में इसकी शुरुआत की गई है। यानी यूजर्स को अब नए तरीके से कनेक्टेड रहने का विकल्प मिल गया है जहां पर रेगुलर मोबाइल कनेक्टिविटी की भी जरूरत नहीं होगी। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel Africa ने इस सर्विस को शुरू किया है जिसके लिए कंपनी ने SpaceX के साथ भागीदारी की है जो एलन मस्क की कंपनी है। कंपनी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रदान करती है।
WhatsApp अब बिना सिम डेटा भी चलेगा
सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी में सिम के डेटा की जरूरत नहीं पड़ती है, इंटरनेट सीधे सैटेलाइट से आता है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इसमें अभी केवल WhatsApp और ऐसे हल्के ऐप ही काम करेंगे जिसमें हल्का डेटा काम करता है। यानी लाइट-डेटा ऐप्स ही अभी इसके जरिए कनेक्ट हो सकेंगे जिसमें SMS की कनेक्टिविटी भी शामिल है।
रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य
इस सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। MyAirtel ऐप के माध्यम से यूजर्स रजिस्टर कर सकते हैं और योग्य यूजर्स को ही यह सर्विस मुहैया करवाई जाएगी। यह सर्विस फिलहाल सपोर्टेड Android स्मार्टफ़ोन्स पर उपलब्ध है और इसके लिए नियम व शर्तें भी लागू हैं।
Airtel का कहना है कि इस लॉन्च से Airtel Africa और SpaceX की साझेदारी को नई दिशा मिली है। इसका मकसद दूरस्थ और कम सुविधा वाले क्षेत्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करना है। कम्पैटिबल स्मार्टफोन, रेगुलर मोबाइल कवरेज के बिना भी अब सीधे सैटेलाइट इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को सैटेलाइट फोन या स्टारलिंक डिश की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। हालांकि ग्राहकों को बेहतर सर्विस के लिए आसमान साफ दिखना चाहिए। इमारतों के अंदर या जहाँ भी सैटेलाइट सिग्नल में रुकावट हो, वहाँ कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास