BSNL के ₹225 वाले प्रीपेड प्लान की कीमत वही है, लेकिन वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। जानें प्लान में क्या बदला।
Photo Credit: BSNL
BSNL के ₹225 प्लान में अब 28 दिन की वैलिडिटी और 2.5GB डेली डेटा मिलेगा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 225 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने इसकी कीमत तो नहीं बढ़ाई है, लेकिन प्लान की वैलिडिटी कम कर दी गई है। पहले इस रिचार्ज में 30 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती थी, जिसे अब घटाकर 28 दिन कर दिया गया है। ऐसे में उन यूजर्स के लिए यह प्लान थोड़ा महंगा हो गया है, जो नियमित रूप से इसी रिचार्ज का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, 225 रुपये में मिलने वाले 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग को देखते हुए यह अब भी ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक विकल्प बना हुआ है।
BSNL के ₹225 प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। इस प्लान के साथ किसी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। यानी इस रिचार्ज का फोकस मुख्य रूप से डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी बेसिक टेलीकॉम सर्विसेज पर है। ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 2.5GB डेली डेटा इसकी खासियत है।
इस प्लान में सबसे बड़ा बदलाव इसकी वैलिडिटी को लेकर किया गया है। पहले 225 रुपये के रिचार्ज के साथ 30 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती थी। अब यह घटकर 28 दिन हो गई है।
दो दिन की यह कमी पहली नजर में बहुत ज्यादा नहीं लगती, लेकिन अगर कोई यूजर पूरे साल इसी प्लान से रिचार्ज करता है तो उसे ज्यादा बार रिचार्ज करना पड़ेगा। इसी वजह से प्लान की औसत दैनिक लागत भी बढ़ गई है। पहले 225 रुपये के प्लान की डेली कॉस्ट करीब 7.50 रुपये थी, जबकि 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से यह बढ़कर करीब 8.03 रुपये प्रतिदिन हो जाती है।
वैलिडिटी में बदलाव के बावजूद BSNL का 225 रुपये वाला प्लान डेटा के मामले में अब भी काफी आक्रामक है। इसमें 28 दिनों के लिए रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। वहीं Jio और Airtel जैसे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों के नेटवर्क पर इतनी ही डेली डेटा लिमिट वाले प्लान के लिए यूजर्स को आमतौर पर 400 रुपये से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इस हिसाब से BSNL का प्लान अभी भी ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कम कीमत वाला विकल्प बना हुआ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ