Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले

Infinix Hot 70 Pro 5G के लिए Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन के प्रत्येक कलर की अलग विजुअल विशेषता होगी

Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले

Photo Credit: Infinix

इस स्मार्टफोन के लिए चार कलर्स के विकल्प होंगे

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच IPS LCD डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है
  • हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix क नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix Hot 70 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट से अलग हो सकते हैं। 

भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Infinix Hot 70 Pro 5G के लिए Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन के प्रत्येक कलर की अलग विजुअल विशेषता होगी। Infinix Hot 70 Pro 5G के Thermo Orange कलर वाले वेरिएंट का बैक पैनल तापमान के साथ बदलता है। इस स्मार्टफोन का Mirage Green कलर वाला वेरिएंट लो लाइट में बदलता है। इसके Silk Glow Purple वाले वेरिएंट का टेक्सचर मूवमेंट के साथ शिफ्ट होता है। इस स्मार्टफोन के Dive Blue कलर के वेरिएंट में मैट फिनिश है। 

Infinix Hot 70 Pro 5G में एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) रियर लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। यह कस्टमाइज किया जा सकने वाला मिनी LED डिस्प्ले नोटिफिकेशंस, गेमिंग और चार्जिंग की स्थिति को दिखाने के लिए ब्लिंक करेगा। इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है। Infinix Hot 70 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 70 Pro 5G में लोकेशन के आधार पर 5,600 mAh या 6,000 mAh की बैटरी है। इसकी बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में पिछले महीने Infinix Note 60 Pro को Frost Silver और Mist Titanium के दो नए कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स के विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया था। Infinix Note 60 Pro के नए कलर्स उन कस्टमर्स के लिए हैं जो मैटेलिक फिनिश को पसंद करते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »