मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन में ह्यूमनॉइड रोबोट को बुलाया गया, जिसको देखकर हर कोई हैरान हुआ।
Photo Credit: X/@NilayPhotos
रोबोट के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चीन में रोबोट से कमाल हो रहा है और लगातार इनके विकास पर काम चल रहा है। टेक्नोलॉजी में नए रिकॉर्ड बनाते हुए रोबोट वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं और यहां तक की 100 मीटर की दौड़ में रोबोट ने इंसानों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन भारत में रोबोट से कुछ अलग ही करवाया जा रहा है, जिसे देखकर सभी को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है। जी हां उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन में रोबोट पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए उज्जैन में रोबोट के इस कारनामे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Inauguration of sandwich shop, Ujjain Madhya Pradesh pic.twitter.com/D5658yA30s
— NiLAY 📸 (@NilayPhotos) August 23, 2026
आमतौर पर अगर किसी दुकान का उद्घाटन होता है तो उसके लिए चीफ गेस्ट के तौर पर किसी सेलिब्रिटी या नेता आदि को बुलाया जाता है। मगर मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन में ह्यूमनॉइड रोबोट को बुलाया गया, जिसको देखकर हर कोई हैरान हुआ। इस समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोबोट रेड कार्पेट पर चल रहा है, पूजा में शामिल हो रहा है, उसको तिलक लगाया जा रहा है और साथ ही साथ डांस भी कर रहा है। वीडियो में रोबोट को पारंपरिक गमछा भी पहनाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जब रोबोट सैंडविच शॉप के उद्घाटन में पहुंचा तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने तालियां बजा कर उसका स्वागत किया और टेक्नोलॉजी के साथ देसी परंपरा को नजारा पहली बार नजर आया। इस मौके पर लोगों ने अपने फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में कैद हुआ नजर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!