Reliance Jio ने 20 और शहरों में पहुंचाया हाई-स्पीड 5G नेटवर्क

इसके साथ ही कंपनी की 5G सर्विसेज 277 शहरों में उपलब्ध हो गई हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले वर्ष अक्टूबर से इन सर्विसेज की शुरुआत की थी

Reliance Jio ने 20 और शहरों में पहुंचाया हाई-स्पीड 5G नेटवर्क

टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी

ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले वर्ष अक्टूबर से इन सर्विसेज की शुरुआत की थी
  • टेलीकॉम सर्विस की क्वालिटी के लिए कड़े नॉर्म्स बनाए जा रहे हैं
  • इस बारे में TRAI की ओर से कंसल्टेशन की एक प्रक्रिया शुरू की जाएगी
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने मंगलवार को अपने हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का दायरा 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी की 5G सर्विसेज 277 शहरों में उपलब्ध हो गई हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले वर्ष अक्टूबर से इन सर्विसेज की शुरुआत की थी। 

रिलायंस जियो ने अपना 5G नेटवर्क असम के बोंगाइगांव, उत्तरी लखीमपुर, शिवसागर, तिनसुकिया, बिहार के भागलपुर और कटिहार, गोवा के मारगुमगाव, दादर और नागर हवेली के दीव, गुजरात के गांधीधाम, झारखंड में बोकारो स्टील सिटी, देवघर, हजारीबाग, कर्नाटक में रायचुर, मध्य प्रदेश में सतना, महाराष्ट्र में इचलकरांजी और चंद्रपुर, मणिपुर में थोउबल और उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद, फैजाबाद और मुजफ्फरनगर में शुरू करने की जानकारी दी है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हमें 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में 5G सर्विसेज की शुरुआत कर गर्व है।" उनका कहना था कि ये शहर पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। 

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे देश में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। 

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने कॉल ड्रॉप जैसी शिकायतों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर टेलीकॉम कंपनियों को सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे से निपटने के लिए भी TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टूल का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। यह टूल गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटर्स की ओर से भेजे जाने वाले स्पैम को पकड़ने और ब्लॉक करने में प्रभावी है।। TRAI के अधिकारियों ने Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के साथ पिछले सप्ताह हुई मीटिंग में सर्विस की क्वालिटी में समस्याओं, 5G सर्विस के लिए नॉर्म्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे की समीक्षा की थी। टेलीकॉम कंपनियों को बताया गया है कि सर्विस की क्वालिटी के मापदंडों के लिए कड़े नॉर्म्स बनाए जा रहे हैं। इस बारे में आगामी महीनों में TRAI की ओर से कंसल्टेशन की एक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »