Reliance लाएगी AI असिस्टेंट के साथ JioTV OS, JioTV+

रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Mukesh Ambani ने बताया कि कंपनी अपने सभी बिजनेस में नई टेक्नोलॉजीज को जोड़ रही है

Reliance लाएगी AI असिस्टेंट के साथ JioTV OS, JioTV+

देश में ऑपरेट हो रहे 5G रेडियो सेल्स में से 85 प्रतिशत से अधिक Jio के हैं

ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने 5G और 6G टेक्नोलॉजी में 350 से अधिक पेटेंट हासिल किए हैं
  • JioAirFiber के कस्टमर्स की संख्या लगभग 10 लाख हो गई है
  • कंपनी ने 13 करोड़ से अधिक यूजर्स को True 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया है
विज्ञापन
पेट्रोलियम से लेकर टेलीकॉम तक के बिजनेस से जुड़ी Reliance Industries (RIL) ने 5G कनेक्टिविटी, आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) में तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी की है। कंपनी की गुरुवार को हुई 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में नए Jio TV OS और AI से जुड़ी कई सर्विसेज की घोषणा की गई। 

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Mukesh Ambani ने बताया कि कंपनी अपने सभी बिजनेस में नई टेक्नोलॉजीज को जोड़ रही है। इससे कंपनी के प्रोडक्ट्स में सुधार होगा और थर्ड-पार्टीज पर इसकी निर्भरता को घटाया जा सकेगा। अंबानी ने कहा, "हमने रिलायंस के सभी बिजनेस के लिए AI से जुड़ा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। इसके साथ ही अपना सॉफ्टवेयर स्टैक, एंड-टु-एंड वर्कफ्लो और रियल-टाइम डैशबोर्ड बनाए गए हैं।" रिलायंस का दावा है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने से वह निकट भविष्य में टॉप  30 इंटरनेशनल कंपनियों में शामिल हो सकती  है। कंपनी की टेलीकॉम यूनिट Reliance Jio ने 5G और 6G टेक्नोलॉजीज में 350 से अधिक पेटेंट हासिल किए हैं। 

देश में ऑपरेट हो रहे 5G रेडियो सेल्स में से 85 प्रतिशत से अधिक Jio के हैं। कंपनी ने अपने 13 करोड़ से अधिक कस्टमर्स को True 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई कंपनी की 5G पर बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस JioAirFiber के कस्टमर्स की संख्या लगभग 10 लाख हो गई है। 

Reliance Jio Infocomm के चेयरमैन, Akash Ambani ने JioTV+ के लिए नई सर्विसेज को पेश किया। इस सब्सक्रिप्शन सर्विस में 860 से अधिक लाइव TV चैनल्स को HD रिजॉल्यूशन में देखा जा सकता है। इसके अलावा Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट भी उपलब्ध है। Jio के सेट-टॉप बॉक्स के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी पेश किया गया है। अंबानी ने बताया कि JioTV OS से फास्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस मिलेगा। यह अल्ट्रा-HD 4K वीडियो रिजॉल्यूशन, Dolby Atmos और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसके अलावा TV OS के लिए वॉयस असिस्टेंट Hello Jio के अपग्रेड भी लाए गए हैं। Hello Jio को Jio के रिमोट पर माइक्रोफोन बटन को प्रेस कर एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी के OTT प्लेटफॉर्म JioCinema की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी रही है। इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को JioCinema पर लगभग 62 करोड़ यूजर्स ने देखा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »