रिलायंस जियो प्राइम रीचार्ज का आखिरी दिन, ग्राहकों को हो रही है परेशानी

रिलायंस जियो प्राइम रीचार्ज का आखिरी दिन, ग्राहकों को हो रही है परेशानी
ख़ास बातें
  • कई जगहों से रिलांयस जियो पर रीचार्ज फेल होने की ख़बरें आ रही हैं
  • गैजेट्स 360 ने इन दावों की जांच करने की कोशिश की
  • इन दावों बहुत हद तक सच्चाई है
विज्ञापन
रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं का आज आखिरी दिन है। इसके साथ जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने का भी आखिरी दिन आज ही है। ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो के कई ग्राहक आखिरी दिन का ही इंतज़ार कर रहे थे, क्योंकि कई जगहों से रिलांयस जियो पर रीचार्ज फेल होने की ख़बरें आ रही हैं।

गैजेट्स 360 ने इन दावों की जांच करने की कोशिश की। हमने पाया कि जियो की वेबसाइट जियो डॉट कॉम से रीचार्ज करने में वाकई परेशानी हो रही थी। बता दें कि हमने जिस नंबर को रीचार्ज करने की कोशिश की, वह पहले से जियो प्राइम पर है। लेकिन हम कोई और प्लान को नहीं चुन पा रहे थे। वेबसाइट के रीचार्ज पेज पर "Our Page is not responding" का मैसेज आया।
 
jio server down

(पढ़ें: ऐसे रीचार्ज करें जियो प्राइम)

इसके बाद हमने माय जियो ऐप के ज़रिए भी रीचार्ज करने की कोशिश की, लेकिन नतीजा पुराना वाला ही निकला। संभवतः सर्वर पर बहुत ज़्यादा दबाव होने के कारण रिलायंस जियो की चुनिंदा सेवाएँ (रीचार्ज) ठप हो गई हैं। दोनों प्लेटफॉर्म से निराशा हाथ लगने के बाद हमने जियो के कस्टमर सेवा से संपर्क करने की कोशिश की। और एक बार फिर निराशा। जी हां, कस्टमर केयर नंबर पर भी काम नहीं कर रहा है। कई बार तो हमें दूसरी तरफ से रॉन्ग नंबर डायल करने का मैसेज मिला। वैसे, हमारी बात शुक्रवार सुबह को कस्टमर केयर से हुई थी।
 
my jio app problem

Jio Prime सब्सक्रिप्शन लेने का आखिरी दिन आज, जानें काम की बातें  
Reliance Jio Prime मेंबरशिप के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन है। एक अप्रैल से रिलायंस जियो के रेगुलर प्लान लागू हो जाएंगे। लेकिन, ग्राहक 99 रुपये का शुल्क देकर जियो प्राइम प्लान के लिए रीचार्ज करा सकते हैं। प्राइम मेंबरशिप के लिए वैधता 31 मार्च 2018 तक होगी। Jio Prime को फरवरी में लॉन्च किया गया था। हाल ही में जानकारी आई थी कि 5 करोड़ यूज़र ने रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Prime, Jio Prime Sub

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »