जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब

जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने अपनी सेवाएं सितंबर में शुरू की थीं। इसके बाद से ग्राहक और प्रतिद्वंदी टेलीकॉम कंपनियां उस समय का इंतजार कर रही हैं जब रिलायंस जियो अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेना शुरेगी। अब, आखिरकार पिछले हफ्ते हुए ऐलान के बाद रिलायंस जियो के रेगुलर प्लान एक अप्रैल से लागू होंगे। हालांकि, अब ग्राहक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए रीचार्ज करा सकते हैं जो कि एक मार्च से 31 मार्च तक मिलेगा। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए 99 रुपये शुल्क देना होगा और इसकी वैधता 31 मार्च 2018 तक होगी।

आखिर जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन है क्या? यह एक ख़ास ऑफर है जिससे रिलायंस जियो द्वारा दिए जा रहे हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत मिलने वाले ऑफर एक और साल तक बढ़ जाएगे। जियो प्राइम प्लान के तहत आप एक मासिक शुल्क चुकाकर सिर्फ 303 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट  (हाई-स्पीड पर 1 जीबी प्रतिदिन) पा सकते हैं। अगर आप महीने के अंत तक जियो प्राइम नहीं लेते हैं तो आपको रेगुलर जियो प्लान पर पोर्ट करना होगा। और उसके लिए पहले बताए जा चुके जियो टैरिफ प्लान के लिए शुल्क देना होगा।

(यह भी पढ़ें: जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब)

तो, जियो प्राइम रीचार्ज कैसे करें? इसका जबाब बेहद सपाट है। अपने जियो नंबर पर प्राइम सब्सक्रिप्शन पाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
  1. रिलायंस जियो सिम वाले अपने डिवाइस पर मायजियो ऐप लॉन्च करें
  2. अगर आपके पास पुराना ऐप है, तो आपको सबसे पहले ऐप अपडेट करना होगा
  3. अगले स्क्रीन, पर आपको जियो ऐप की एक लिस्ट दिखेगी। इस लिस्ट में मायजियो ऐप सबसे ऊपर होगा।
  4. मायजियो के पास बने ओपन बटन पर टैप करें।
  5. इसके बाद आपके साइन इन करना होगा- याद रखें कि आपका जियो नंबर ही आपका यूज़रनेम है। और अगर आपने पहले कोई पासवर्ड सेट नहीं किया है तो आपको ऐसा करना पड़ेगा।
  6. ऐप के होम स्क्रीन पर, बायीं तरफ नीचे बने 'रीचार्ज' पर टैप करें। अगर आप किसी और स्क्रीन पर हैं, तो सबसे ऊपर बांयीं तरफ दिख रहे मेन्यू बटन पर टैप करें और फिर जियो प्राइम पर टैप करें।
  7. 99 रुपये वाले बटन पर टैप कर जियो प्राइम चुनें।
  8. इसके बाद पेमेंट विकल्प चुनें और भुगतान पूरा करें
 
Jio

एक बार पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाएगा।

हमें अंतिम स्टेप में कठिनाई हुई क्योंकि सर्वर से लगातार एरर मैसेज मिल रहा था। ऐसा बहुत सारे लोगों द्वारा जियो प्राइम के लिए साइन अप करने की वजह से भी हो सकता है। लेकिन याद रखें कि आपके पास साइन अप करने के लिए पूरा एक महीना है, इसलिए फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर सब्सक्रिप्शन में समस्या आती है तो थोड़ी देर बाद, कल या फिर अगले हफ्ते कोशिश करें।

आपके रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत मार्च के पूरे महीने मुफ्त सेवाएं मिलेंगी। लेकिन मार्च के बाद आपको 303 रुपये चुकाने होंगे, जिससे आपको हरदिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस ऑफर के तहत कई और जियो प्राइम प्लान भी हैं जिनके लिए आप रीचार्ज कर सकते हैं।

क्या आप जियो प्राइम सब्सक्राइब करने की योजना बना रहे हैं? या फिर आप मुफ्त ट्रायल खत्म होने के बाद जियो का इस्तेमाल नहीं करेंगे? जियो प्राइम के बारे में अपने विचार और रिलायंस जियो के साथ हुए अपने अनुभव को आाप हमें कमेंट्स के जरिए बता सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »