'मोबाइल पैनिक बटन से इमरजेंसी हेल्पलाइन भी जुड़ने चाहिए'

'मोबाइल पैनिक बटन से इमरजेंसी हेल्पलाइन भी जुड़ने चाहिए'
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल फोन में इंस्टॉल्ड पैनिक बटन को दिन-रात काम करने वाले आपात हेल्पलाइन से जोड़ा जाना चाहिए और उसपर स्थानीय अधिकारियों या सेवा प्रदाता की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की सेवा भी दी जानी चाहिए। यह बात सोमवार को देश की सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी वन टच रेस्पांस (ओटीआर) ने कही।

ओटीआर के संस्थापक अरविंद खन्ना ने एक बयान में कहा, "एक हेल्पलाइन और प्रतिक्रिया टीम से जुड़ा मोबाइल हैंडसेट का पैनिक बटन देश में सभी की और खासकर महिलाओं की सुरक्षा संबंधी सोच को पूरी तरह बदल देगा।"

गत महीने दूरसंचार विभाग ने एक परिपत्र जारी कर सभी मोबाइल फोन हैंडसेट निर्माताओं से हैंडसेट में पैनिक बटन और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) क्रमश: जनवरी 2017 और जनवरी 2018 तक इंस्टाल करने के लिए कहा है।

खन्ना ने कहा, "डीओटी की अधिसूचना से हमें इस अहम और जरूरी सेवा के लिए अपनी सेवाओं और प्रौद्योगिकियों को मोबाइल फोन कंपनियों के साथ जोड़ने की प्रेरणा मिली है।"

वन टच रेस्पांस ग्राहकों को सुरक्षा तथा अन्य जरूरत के समय 'प्रथम प्रतिक्रिया' और 'तत्काल सहायता' जैसी सेवा देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »