• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 28 राज्‍यों के 134 शहरों में पहुंचा Jio 5G, इस्‍तेमाल करना चाहते हैं हाईस्‍पीड इंटरनेट, यूं करें एक्टिवेट!

28 राज्‍यों के 134 शहरों में पहुंचा Jio 5G, इस्‍तेमाल करना चाहते हैं हाईस्‍पीड इंटरनेट, यूं करें एक्टिवेट!

Jio 5G : जियो या फ‍िर एयरटेल की 5G सर्विसेज को इस्‍तेमाल करने के लिए पहली और जरूरी शर्त यह है कि आपका स्‍मार्टफोन एक 5G स्‍मार्टफोन होना चाहिए।

28 राज्‍यों के 134 शहरों में पहुंचा Jio 5G, इस्‍तेमाल करना चाहते हैं हाईस्‍पीड इंटरनेट, यूं करें एक्टिवेट!

Jio 5G : जियो, टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजकर आपकी योग्‍यता को कन्‍फर्म करेगी। यह कन्‍फर्मेशन कितने दिन में आएगा, कहना मुश्किल है।

ख़ास बातें
  • जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को इनवाइट कर रही है
  • माई जियो ऐप पर यूजर्स को करना होगा साइन अप
  • जियो टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजकर यूजर्स की योग्‍यता को कन्‍फर्म करेगी
विज्ञापन
देश में तेजी से 5G सेवाओं का रोलआउट हो रहा है। 5G सर्विस को लॉन्‍च करने में सबसे आगे हैं- जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel)। बीते सप्‍ताह जियो ने बताया था कि उसने अबतक 134 शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्‍च किया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को कंपनी वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट कर रही है। योग्‍य जियो यूजर्स इस ऑफर के जरिए अपनी डिवाइस पर हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस और अनलिमिटेड डेटा के फायदे उठा सकते हैं। फ‍िलहाल इसके लिए उन्‍हें कोई एक्‍स्‍ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ रहा है। अगर आप भी अपने स्‍मार्टफाेन पर जियो की 5G इंटरनेट सर्विस को इस्‍तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दी जा रही जानकारी को ध्‍यान से पढ़ लें। 

जियो या फ‍िर एयरटेल की 5G सर्विसेज को इस्‍तेमाल करने के लिए पहली और जरूरी शर्त यह है कि आपका स्‍मार्टफोन एक 5G स्‍मार्टफोन होना चाहिए। तभी आप अपने फोन में 5G सर्विस को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। तमाम स्‍मार्टफोन कंपनियां 5G डिवाइसेज को लॉन्‍च कर रही हैं। 10 से 15 हजार की रेंज में भी 5G स्‍मार्टफोन उपलब्‍ध हैं। 

रही बात जियो की 5G सर्विस की, तो कंपनी पहले ही यह कह चुकी है कि वह यूजर्स को वेलकम ऑफर के जरिए इनवाइट करेगी। जानकारी के अनुसार, वेलकम ऑफर के लिए जियो यूजर्स को MyJio ऐप पर साइन-अप करना होगा। यह ऐप, प्‍ले स्‍टोर और ऐपल स्‍टाेर पर उपलब्‍ध है। साइन-अप करने के लिए यूजर्स को अपना नंबर डालना होगा। 

साइन-अप करने बाद ऐप पर आपको Jio True 5G वेलकम ऑफर का बैनर दिखाई देना चाहिए। इस पर जाकर आप जियो की 5G सर्विस को इस्‍तेमाल करने का तरीका देख सकते हैं। निर्देशों का पालन करने के बाद आप ऑफर के लिए साइन-अप कर पाएंगे। 

यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि जियो, टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजकर आपकी योग्‍यता को कन्‍फर्म करेगी। यह कन्‍फर्मेशन कितने दिन में आएगा, कहना मुश्किल है। वेलकम ऑफर मिलने में एक हफ्ते का समय भी लग सकता है। जानकारी के अनुसार, एक शर्त यह भी है कि यूजर्स के पास 239 रुपये या उससे ज्‍यादा का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान होना चाहिए। सबसे जरूरी बात कि आपका स्‍मार्टफोन 5G इनेबल्‍ड होना चाहिए। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »