10 और शहरों में पहुंचा Jio 5G, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज समेत ये शहर जुड़े

Jio 5G : इनमें से ज्यादातर शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और इकलौता सर्विस प्रोवाइड बन गया है।

10 और शहरों में पहुंचा Jio 5G, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज समेत ये शहर जुड़े

इन 10 शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत इनवाइट किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • जियो ने 10 और शहरों में 5G सर्विस लॉन्‍च की
  • इनमें से चार शहर उत्तर प्रदेश के हैं
  • आंध्र, केरल और महाराष्‍ट्र में भी पहुंचा जियो 5G
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) का हाईस्‍पीड 5G इंटरनेट नेटवर्क 10 और शहरों तक पहुंच गया है। सोमवार को कंपनी ने बताया कि उसने 10 शहरों में एकसाथ जियो ट्रू 5जी लॉन्च किया। इनमें उत्तर प्रदेश के 4 शहरों के अलावा आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र के दो-दो शहर शामिल हैं। सोमवार को आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड, त्रिशूर, नागपुर और अहमदनगर जियो के ट्रू 5G नेटवर्क से जुड़ गए। इनमें से ज्यादातर शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और इकलौता सर्विस प्रोवाइड बन गया है।  

इन 10 शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' के तहत इनवाइट किया जाएगा। इनवाइटेड जियो यूजर्स को 9 जनवरी से बिना किसी एक्‍स्‍ट्रा कॉस्‍ट के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इस मौके पर कमेंट करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा कि 4 राज्यों के 10 शहरों में जियो ट्रू 5G सर्विसेज का रोलआउट करने पर हमें गर्व है। हमने देश भर में ट्रू 5G रोलआउट की स्‍पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि हरके जियो यूजर नए साल में जियो ट्रू 5G टेक्नोलॉजी का फायदा उठाए।

जियो ने बताया है कि जिन शहरों में उसने 5G को लॉन्च किया गया है, वो शहर पर्यटन और व्यवसायिक स्थलों के अलावा हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं। कंपनी ने कहा है कि जियो की 5G सर्विसेज के लॉन्च के साथ इन इलाकों के यूजर्स को बेहतरीन दूरसंचार नेटवर्क, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और एसएमई के क्षेत्रों में विकास के अवसर मिलेंगे। 

जियो ने यूपी, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों का भी शुक्रिया कहा है। कंपनी के मुताबिक इन राज्‍यों की सरकारों ने शहरों को डिजिटाइज करने करने की जियो की कोशिश को सपोर्ट किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »