• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • बरेली समेत 16 और शहरों में पहुंचा Jio 5G, क्‍या आपका शहर भी है शामिल, देखें लिस्‍ट

बरेली समेत 16 और शहरों में पहुंचा Jio 5G, क्‍या आपका शहर भी है शामिल, देखें लिस्‍ट

Jio 5G : जियो का 5G नेटवर्क अब देश के 134 शहरों में पहुंच गया है।

बरेली समेत 16 और शहरों में पहुंचा Jio 5G, क्‍या आपका शहर भी है शामिल, देखें लिस्‍ट

Jio 5G : जियो बहुत तेजी से अपने 5G नेटवर्क को देश में लॉन्‍च कर रहा है। हाल में कंपनी ने दावा किया था कि 5G रोलआउट के मामले में वह अपनी प्रतिद्वंदी एयरटेल से कहीं आगे है।

ख़ास बातें
  • 7 राज्‍यों में मंंगलवार को रोलआउट हुआ जियो 5जी
  • इन राज्‍यों के कई शहरों तक पहुंची हाई स्‍पीड सर्विस
  • हाालांकि जियो ने अभी तक कोई 5जी प्‍लान लॉन्‍च नहीं किया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने यूपी के बरेली समेत 16 शहरों में एकसाथ अपनी 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। जियो ने बताया है कि उसका 5G नेटवर्क अब देश के 134 शहरों में पहुंच गया है। बरेली से पहले यूपी के लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा शहर जियो के 5G नेटवर्क से कनेक्ट हो चुके हैं। उत्तराखंड के देहरादून में भी जियो की 5G सेवाएं शुरू हो गई हैं। दिल्‍ली समेत कई मेट्रो शहरों में सर्विस पहले ही लॉन्‍च हो चुकी है।   

जियो ने कहा है कि उसके 5G नेटवर्क से मंगलवार को जो नए शहर जुड़े, उनमें शामिल हैं- आंध्र प्रदेश का काकीनाडा और कुरनूल, असम का सिलचर, कर्नाटक का दावनगिरी, शिवमोगा, बीदर, होसपेट और गडग-बेतागेरी, केरल का मल्लप्पुरम, पलक्कड़, कोट्टायम और कन्नूर व तमिलनाडु के तिरुपुर के साथ तेलंगाना के निजामाबाद और खम्मम।  

जियो ने बताया है कि इनमें से ज्‍यादातर शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने वाला वह पहला और इकलौता ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा। इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इस रोलआउट के बारे में जियो प्रवक्ता ने कहा कि 7 राज्यों के 16 शहरों में जियो ट्रू 5G सेवाओं को शुरू करने पर हमें गर्व है। जियो से कनेक्ट होने वाले शहरों की कुल संख्या अब 134 हो गई है। हमने देश भर में 5G रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि हरेक जियो यूजर्स को नए साल में जियो 5G टेक्नोलॉजी का फायदा मिले। जियो की 5G सर्विस का लुत्‍फ उठाने के लिए जिन यूजर्स को इनवाइट भेजा जाएगा, वह अपने मौजूदा सिम पर ही 5G इंटरनेट चला सकेंगे। उन्‍हें सिम बदलने की जरूरत नहीं होगा। हालांकि स्‍मार्टफोन का 5G होना जरूरी है। 

जियो बहुत तेजी से अपने 5G नेटवर्क को देश में लॉन्‍च कर रहा है। हाल में कंपनी ने दावा किया था कि 5G रोलआउट के मामले में वह अपनी प्रतिद्वंदी एयरटेल से कहीं आगे है। जियो का दावा था कि वोडा-आइडिया अबतक एक भी शहर में 5G सर्विस को रोलआउट नहीं कर पाई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »