मध्य प्रदेश LSA ने दूससंचार विभाग (DoT) ने सिम फ्रॉड को लेकर कड़ा एक्शन लिया है।
Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko
सिम फ्रॉड पर 50 लाख तक जुर्माना लग सकता है।
मध्य प्रदेश LSA ने दूससंचार विभाग (DoT) ने सिम फ्रॉड को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल हाल ही में साइबर क्राइम की जांच में पता चला कि छत्तीसगढ़ में एक पॉइंट ऑफ सेल एजेंट ने नागरिकों की जानकारी या सहमति के बिना उनके आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करके गैर-कानूनी तरीके से 25 मोबाइल कनेक्शन (SIM) एक्टिवेट किए थे। अब इसके बाद दूरसंचार विभाग ने आज नागरिकों को सिम कार्ड और टेलीकॉम पहचान से जुड़ी जानकारी के गलत इस्तेमाल को चेतावनी दी है। डिपार्टमेंट ने बताया कि टेलीकम्युनिकेशन एक्ट,2023 के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 3 साल की कैद और 50 लाख तक जुर्माना लग सकता है।
जानें क्या है पूरा मामला
छतीसगढ़ में सिम की बिक्री को लेकर बड़ा फ्रॉड सामने आया है। एक दुकानदार ने नागरिकों के आईडी प्रूफ का उनकी मंजूरी के बिना इस्तेमाल करके नए मोबाइल कनेक्शन को चालू किया था। एक प्वाइंट ऑफ सेल एंडेट ने इस फ्रॉड के जरिए 25 सिम कार्ड को एक्टिव किया। जब डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर तुरंत एक्शन लिया और उस पीओएस एंजेट को ब्लैक लिस्ट कर दिया। अब वह भविष्य में किसी भी कंपनी के सिम कार्ड कनेक्शन जारी नहीं कर पाएगा।
DoT ने दी चेतावनी
DoT ने चेतावनी दी कि फ्रॉड करके सिम कार्ड जारी करना, टेलीकॉम आइडेंटिफायर का गलत इस्तेमाल करना और IMEI नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने पर टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट, 2023 के तहत सजा मिलेगी। ऐसा अपराध करनेपर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। डिपार्टमेंट ने कहा कि टेलीकॉम से जुड़े फ्रॉड को रोकने, नागरिकों की सुरक्षा करने और एक भरोसेमंद टेलीकॉम सिस्टम बनाए रखने के लिए टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट, 2023 और उसके तहत बने नियमों का पालन करना जरूरी है।
क्या नहीं करना चाहिए
संचार साथी से करें कनेक्शन और डिवाइस की जांच
सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन रिसोर्स के गलत इस्तेमाल को रोकने और भारत के टेलीकम्युनिकेशन इकोसिस्टम की सेफ्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। नागरिक अपने मोबाइल कनेक्शन और डिवाइस की जांच करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए Sanchar Saathi का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता