• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स

Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स

Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में लॉन्च हुआ। जानें 200MP कैमरा, Hogwarts डिजाइन, 7,000mAh बैटरी और खास गिफ्ट बॉक्स की पूरी डिटेल।

Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स

Photo Credit: Flipkart/ Realme

Realme 16 Pro Harry Potter Edition की भारत में कीमत 62,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro Harry Potter Edition में Hogwarts वाला खास डिजाइन मिलेगा
  • फोन में 200MP कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी है
  • सिर्फ 5,000 यूनिट वाले खास Hogwarts गिफ्ट बॉक्स मिलेंगे
विज्ञापन

Realme ने अपने 16 Pro 5G स्मार्टफोन का खास Harry Potter Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन मूल Realme 16 Pro 5G जैसे ही हार्डवेयर के साथ आता है, लेकिन इसके डिजाइन और बॉक्स में Harry Potter की थीम देखने को मिलती है। फोन में 200MP का रियर कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 मिलता है। फोन को Hogwarts से प्रेरित डिजाइन और खास Harry Potter एक्सेसरीज के साथ पेश किया गया है।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition price in India

Realme 16 Pro Harry Potter Edition की कीमत 62,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री भारत में Flipkart के जरिए होगी। इसके साथ Hogwarts थीम वाला खास गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा। इस गिफ्ट बॉक्स की सिर्फ 5,000 यूनिट उपलब्ध होंगी। यह स्पेशल एडिशन Warner Bros. Discovery Global Consumer Products के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है।

Hogwarts थीम वाला है फोन का डिजाइन

Realme 16 Pro Harry Potter Edition के पिछले हिस्से पर भूरे रंग का लेदर फिनिश दिया गया है। इसके रियर पैनल पर खास पैटर्न है, जो Wizards Chess से प्रेरित नजर आता है। फोन के बीच में Hogwarts Crest दिया गया है और इसके साथ Harry Potter की ब्रांडिंग भी मिलती है। फोन के कैमरा मॉड्यूल को भी Harry Potter की दुनिया से जोड़ा गया है। इसके कैमरा लेंस Hedwig यानी Harry Potter के उल्लू की आंखों से प्रेरित हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

खास Hogwarts गिफ्ट बॉक्स में मिलेंगे ये सामान

इस स्पेशल एडिशन के साथ मिलने वाला लिमिटेड एडिशन गिफ्ट बॉक्स भी इसकी खासियत है। इसे Harry Potter के आइकॉनिक ट्रंक जैसा डिजाइन किया गया है। इसमें Hogwarts Welcome Pack के साथ कई खास सामान मिलेंगे। इस पैक में Hogwarts का एक्सेप्टेंस लेटर, ट्रेन टिकट, हॉग्वॉर्ट्स क्रेस्ट वाले बुकमार्क, अलग-अलग कैरेक्टर के पोस्टकार्ड और Hogwarts लोगो वाला फोन कवर शामिल है। इसके साथ एक फोन पिन भी दिया जाएगा।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition specifications

Realme 16 Pro Harry Potter Edition के हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 200MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali G615 GPU दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Realme 16 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन में 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 7,000mAh Titan बैटरी दी गई है, जिसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme 16 Pro Harry Potter Edition Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। फोन में डुअल SIM सपोर्ट मिलता है। इसका वजन करीब 192 ग्राम है और मोटाई 7.8mm है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 मैक्स
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »