• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक

Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक

Bose ने अपने ओपन ईयर ईयरबड्स लाइनअप में विस्तार करते हुए Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) को लॉन्च कर दिया है।

Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक

Photo Credit: Bose

Bose Sport Open Earbuds में 2 माइक्रोफोन हैं।

ख़ास बातें
  • Bose Sport Open Earbuds में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है।
  • Bose Sport Open Earbuds पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।
  • Bose Sport Open Earbuds की बैटरी 7 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन

Bose ने अपने ओपन ईयर ईयरबड्स लाइनअप में विस्तार करते हुए Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) को लॉन्च कर दिया है। Bose Sport Open Earbuds में स्पेशल डिजाइन किए गए डायनामिक ड्राइवर और सी-आर्म कफ का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सॉफ्ट सिलिकॉन मैट फिनिश है। वहीं Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में ओरिजिनल मॉडल जैसा ही कफ-शेप डिजाइन दिया गया है। यहां हम आपको Bose Sport Open Earbuds और Ultra Open Earbuds (2nd Gen) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Bose Sport Open Earbuds, Ultra Open Earbuds (2nd Gen) Price

Bose Sport Open Earbuds की कीमत USD 199 (लगभग 19,068) और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत USD 299 (लगभग 28,650) है। ये दोनों ही मॉडल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें Bose.com और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए 1 अक्तूबर से खरीदा जा सकता है। Sport Open Earbuds ब्लैक, व्हाइट स्मोक और लिमिटेड एडिशन यूकेलिप्टस ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। वहीं Ultra Open Earbuds (2nd Gen) को ब्लैक, व्हाइट स्मोक, लिमिटेड एडिशन  चेरी चॉकलेट,ऑलिव ग्रीन और स्काई पिंक में खरीदा जा सकता है।

Bose Sport Open Earbuds Specificartions

Bose Sport Open Earbuds में स्पेशल डिजाइन किए गए डायनामिक ड्राइवर और सी-आर्म कफ का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सॉफ्ट सिलिकॉन मैट फिनिश है। यह कान के चारों ओर अच्छी तरह फिट हो जाता है। इनका स्लिम और हल्का डिजाइन रनिंग, फिटनेस और आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेस्ट है। Sport Open Earbuds में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है, जिसमें 2 माइक्रोफोन हैं। यह पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस किया गया है। यह पॉलीकार्बोनेट, सिलिकॉन मैटेरियल से तैयार किया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो सिंगल चार्ज में 7 घंटे तक चल सकती है। वहीं फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है। इसमें ब्लूटूथ और ब्लूटूथ लो एनर्जी शामिल है। यह डिवाइस Bose ऐप के साथ कंपेटिबल है।

Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) Specificartions

Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में ओरिजिनल मॉडल जैसा ही कफ-शेप डिजाइन दिया गया है। इसमें नया ड्राइवर है जो पहली जनरेशन के मुकाबले ज्यादा डीप बेस और तेज वॉल्यूम देता है। Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में ओपन ईयर डिजाइन मिलता है। यह 2 माइक्रोफोन से लैस है। इसमें वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग आती है। इसे पॉलीकार्बोनेट, सिलिकॉन से तैयार किया गया है। बैटरी लाइफ 9 घंटे तक चल सकती है। वहीं फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है। यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए चार्ज होती है। वायरलेस कनेक्टिविटी में ब्लूटूथ मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.4 है। ब्लूटूथ रेंज 30 फीट रहती है। यह डिवाइस Bose ऐप के साथ कंपेटिबल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »