• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K (1,216 x 2,660 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है

Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

इस सीरीज को चार अलग कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच डिस्प्ले है
  • Vivo X500 Pro, X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट है
  • इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने Vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में तीन मॉडल - Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Dimensity 9600M दिया गया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट है। 

Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max का प्राइस

चीन में लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 5,499 (लगभग 78,700 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,999 (लगभग 85,800 रुपये) और 12 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 6,999 (लगभग लगभग 1,00,200 रुपये) का है। Vivo X500 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 6,499 (लगभग 93,000 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 7,499 (लगभग 1,07,300 रुपये) और 12 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 8,499 (लगभग 1,21,600 रुपये) का है। 

Vivo X500 Pro Max के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 6,999 (लगभग 1,00,200 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 1,14,400 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 8,499 (लगभग 1,21,600 रुपये) और 12 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 8,999 (लगभग 1.28.700 रुपये) का है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट के साथ Creator Kit की भी पेशकश की है। इस सीरीज को चार अलग कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस 

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपेट दिया गया है। Vivo X500 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K (1,216 x 2,660 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Vivo X500 Pro में 6,510 mAh और Vivo X500 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »