DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल

मध्य प्रदेश LSA ने दूससंचार विभाग (DoT) ने सिम फ्रॉड को लेकर कड़ा एक्शन लिया है।

DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल

Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko

सिम फ्रॉड पर 50 लाख तक जुर्माना लग सकता है।

ख़ास बातें
  • मध्य प्रदेश LSA के DoT ने सिम फ्रॉड को लेकर कड़ा एक्शन लिया है।
  • छतीसगढ़ में सिम की बिक्री को लेकर बड़ा फ्रॉड सामने आया है।
  • सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन रिसोर्स के गलत इस्तेमाल को रोकने कई कदम उठाए है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश LSA ने दूससंचार विभाग (DoT) ने सिम फ्रॉड को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल हाल ही में साइबर क्राइम की जांच में पता चला कि छत्तीसगढ़ में एक पॉइंट ऑफ सेल एजेंट ने नागरिकों की जानकारी या सहमति के बिना उनके आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करके गैर-कानूनी तरीके से 25 मोबाइल कनेक्शन (SIM) एक्टिवेट किए थे। अब इसके बाद दूरसंचार विभाग ने आज नागरिकों को सिम कार्ड और टेलीकॉम पहचान से जुड़ी जानकारी के गलत इस्तेमाल को चेतावनी दी है। डिपार्टमेंट ने बताया कि टेलीकम्युनिकेशन एक्ट,2023 के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 3 साल की कैद और 50 लाख तक जुर्माना लग सकता है।

जानें क्या है पूरा मामला

छतीसगढ़ में सिम की बिक्री को लेकर बड़ा फ्रॉड सामने आया है। एक दुकानदार ने नागरिकों के आईडी प्रूफ का उनकी मंजूरी के बिना इस्तेमाल करके नए मोबाइल कनेक्शन को चालू किया था। एक प्वाइंट ऑफ सेल एंडेट ने इस फ्रॉड के जरिए 25 सिम कार्ड को एक्टिव किया। जब डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर तुरंत एक्शन लिया और उस पीओएस एंजेट को ब्लैक लिस्ट कर दिया। अब वह भविष्य में किसी भी कंपनी के सिम कार्ड कनेक्शन जारी नहीं कर पाएगा। 

DoT ने दी चेतावनी

DoT ने चेतावनी दी कि फ्रॉड करके सिम कार्ड जारी करना, टेलीकॉम आइडेंटिफायर का गलत इस्तेमाल करना और IMEI नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने पर  टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट, 2023 के तहत सजा मिलेगी। ऐसा अपराध करनेपर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। डिपार्टमेंट ने कहा कि टेलीकॉम से जुड़े फ्रॉड को रोकने, नागरिकों की सुरक्षा करने और एक भरोसेमंद टेलीकॉम सिस्टम बनाए रखने के लिए टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट, 2023 और उसके तहत बने नियमों का पालन करना जरूरी है।

क्या नहीं करना चाहिए

  • नागरिकों को ऐसे मॉडेम, मॉड्यूल, सिम बॉक्स या अन्य इक्विपमेंट को न तो इस्तेमाल करना, न खरीदना और न ही असेंबल करना है, जिनके IMEI नंबर बदले गए हैं या छेड़छाड़ की गई हो।
  • फेक डॉक्यूमेंट,फ्रॉड, धोखेबाजी या किसी और के नाम पर सिम कार्ड नहीं लेना चाहिए।
  • कभी भी अपने नाम पर लिए गए सिम कार्ड्स को दूसरों को ट्रांसफर नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें किसी को बेचना चाहिए।
  • मोबाइल ऐप, वेबसाइट या अन्य तरीकों से कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (CLI) या टेलीकम्युनिकेशन से जुड़ी अन्य पहचानों में बदलाव नहीं करना चाहिए।
  • अपने नाम पर लिए गए सिम को साइबर फ्रॉड या अन्य किसी गैर-कानूनी कामों के लिए उधार नहीं देना चाहिए।

संचार साथी से करें कनेक्शन और डिवाइस की जांच

सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन रिसोर्स के गलत इस्तेमाल को रोकने और भारत के टेलीकम्युनिकेशन इकोसिस्टम की सेफ्टी को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। नागरिक अपने मोबाइल कनेक्शन और डिवाइस की जांच करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए Sanchar Saathi का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, Telecom, SIM Fraud, SIM, Sanchar Saathi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »