Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Pova 8 Pro 5G और Vivo V70 FE से हो रही है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?

Photo Credit: Xiaomi/Pova/Vivo

Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE

ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro Max 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट है।
  • Pova 8 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट 5G चिपसेट है।
  • Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Pova 8 Pro 5G और Vivo V70 FE से हो रही है। Redmi Note 17 Pro Max 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर है। जबकि Pova 8 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट 5G चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। यहां हम आपको Redmi Note 17 Pro Max 5G, Pova 8 Pro 5G और Vivo V70 FE के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE

कीमत और स्टोरेज

Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। जबकि Pova 8 Pro 5G की कीमत ₹49,999 है। वहीं Vivo V70 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है।


डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच की HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2644x1208 पिक्सल, 144Hzरिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं  Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 17 Pro Max 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। जबकि Pova 8 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। वहीं Vivo V70 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

प्रोसेसर

Redmi Note 17 Pro Max 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। जबकि Pova 8 Pro 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट 5G चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है।

कैमरा सेटअप

Redmi Note 17 Pro Max 5G के रियर में f/1.5 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।  जबकि Pova 8 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है।

फ्रंट कैमरा

Redmi Note 17 Pro Max 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Pova 8 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo V70 FE में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा आता है।

बैटरी बैकअप

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W शाओमी हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Pova 8 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Redmi Note 17 Pro Max 5G में 4G, 5G, आईआर ब्लास्टर, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Pova 8 Pro 5G में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, ग्लोनास, Beidou, Galileo और एनएफसी शामिल है। वहीं Vivo V70 FE में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »