Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग

फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद है। यह 8GB फिजिकल रैम से लैस है लेकिन 24GB तक की रैम को सपोर्ट कर लेता है।

Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग

Photo Credit: Honor

Honor 600 Elite 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी ने 16GB की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया है
  • फोन रियर में 108 MP के मेन कैमरा से लैस है
  • फोन में कई AI फीचर्स का सपोर्ट है। यह फोटो से वीडियो भी तैयार कर सकता है
विज्ञापन

Honor 600 Elite 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद है। यह 8GB फिजिकल रैम से लैस है लेकिन 24GB तक की रैम को सपोर्ट कर लेता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल जाती है। कंपनी ने फोन की मजबूती पर खास फोकस किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है, और अन्य कौन से खास फीचर्स इसमें दिए गए हैं। 

Honor 600 Elite 5G Price, Availability

Honor 600 Elite 5G को कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। फोन को कंपनी ने कई रंगों में पेश किया है जिसमें Desert Gold, Velvet Black और Meteor Silver शामिल है। फोन फिलहाल 8GB+256GB सिंगल वेरिएंट में लिस्टेड (via)है। जल्द ही इसकी सेल और अन्य मार्केट्स में उपलब्धता को लेकर कंपनी घोषणा कर सकती है। 

Honor 600 Elite 5G Features, Specifications

Honor 600 Elite 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1592 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1,020 निट्स तक HBM ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है जिसके साथ  8GB RAM और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन में कंपनी ने 16GB की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया है जिससे इसकी कुल रैम 24GB हो जाती है। फोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10.0 पर चलता है।

Honor 600 Elite 5G का कैमरा देखें तो फोन रियर में 108 MP के मेन कैमरा से लैस है जिसमें f/1.75 अपर्चर है। साथ में एक सेकेंडरी लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कई AI फीचर्स का सपोर्ट है। यह फोटो से वीडियो भी तैयार कर सकता है। 

Honor 600 Elite 5G का बड़ा फीचर इसकी बैटरी है। फोन में 8,100mAh की बैटरी है। यह 45W Honor SuperCharge को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 6 साल तक टिकाऊ रहेगी और अच्छी परफॉर्मेंस के साथ चलेगी। 

अन्य फीचर्स में इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है जो सिक्योरिटी के काम आता है। साउंड के लिए वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर इसमें लगे हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, दो नैनो सिम, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, USB-C और 3.5mm हेडफोन जैक का विकल्प मिल जाता है। फोन को मजबूती देने के लिए कंपनी ने इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से नवाजा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »