BSNL की 4G सर्विसेज नवंबर में लॉन्च होंगी, अगले साल आएगी 5G की बारी

देश में 5G टेलीकॉम सर्विसेज को पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया था। भारती एयरटेल ने आठ शहरों में अपनी 5G सर्विस को शुरू कर दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 09:06 IST
ख़ास बातें
  • BSNL लगभग 1.25 लाख 4G मोबाइल साइट्स शुरू करने की योजना बना रही है
  • कंपनी देश में डिवेलप की गई 4G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी
  • भारती एयरटेल ने आठ शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर दी हैं

4G की तुलना में 5G सर्विसेज लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नवंबर से 4G नेटवर्क शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी की योजना अगले वर्ष अगस्त तक 5G सर्विसेज लॉन्च करने की है। देश में 5G टेलीकॉम सर्विसेज को पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया था। भारती एयरटेल ने आठ शहरों में अपनी 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। 

BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर P K Purwar ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बताया कि कंपनी की योजना 18 महीनों में लगभग 1.25 लाख 4G मोबाइल साइट्स शुरू करने की है। देश में डिवेलप की गई 4G टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए कंपनी की ओर  से TCS और सरकारी फर्म C-DOT की अगुवाई वाले कंसोर्शियम के साथ बातचीत की जा रही है। Purwar ने कहा कि कंपनी 4G के लिए जो इक्विपमेंट खरीद रही है है उसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए 5G के लिए किया जाएगा। 5G सर्विसेज लॉन्च करने की समयसीमा के बारे में पूछने पर Purwar का कहना था कि टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने इसके लिए 15 अगस्त की समयसीमा दी है। 
Advertisement

उन्होंने कहा, "प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी सर्विस देने के लिए नेटवर्क में इनवेस्टमेंट किया जाना चाहिए। टेलीकॉम कंपनियों के पास पर्याप्त रिसोर्सेज नहीं होने पर वे नेटवर्क में इनवेस्टमेंट नहीं कर सकेंगी। इससे बहुत से लोगों को नई टेक्नोलॉजी का फायदा नहीं मिलेगा।" उनका कहना था कि देश में टेलीकॉम कंपनियों का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) काफी कम है और यह देखना होगा कि इस पर कारोबार किया जा सकता है या नहीं। 

5G नेटवर्क डेटा को बहुत तेज स्पीड से ट्रांसमिट कर सकता है। 4G की तुलना में 5G सर्विसेज लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की कुल बिड्स मिली थी। डिपार्टमेंट ने शुरुआत में इससे 80,000-90,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने का अनुमान लगाया था। हाल ही में सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को सर्विस क्वालिटी में सुधार करने को कहा था। Vaishnaw ने इस सेक्टर में रिफॉर्म्स बढ़ाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को भी अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए सर्विस की क्वालिटी में सुधार करना चाहिए। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों को इसके लिए तेजी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.