BSNL ग्राहकों को खुशखबरी, 4G सर्विस पूरे भारत में 27 सितंबर से शुरू

आखिर वो समय आ ही गया जब सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी फास्ट नेटवर्क सर्विस ग्राहकों को उपलब्ध कर रही है।

BSNL ग्राहकों को खुशखबरी, 4G सर्विस पूरे भारत में 27 सितंबर से शुरू

Photo Credit: BSNL

BSNL ने दिल्ली में अपनी 4G सर्विस पहले ही शुरू कर दी हैं।

ख़ास बातें
  • भारत संचार निगम लिमिटेड फास्ट नेटवर्क सर्विस उपलब्ध कर रही है।
  • BSNL पूरे भारत में 27 सितंबर को अपनी 4G सर्विस शुरू करने वाला है।
  • BSNL ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी 4G सर्विस पहले ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आखिर वो समय आ ही गया जब सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी फास्ट नेटवर्क सर्विस ग्राहकों को उपलब्ध कर रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पूरे भारत में 27 सितंबर को अपनी 4G सर्विस शुरू करने वाला है। बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए पुष्टि की है कि 4जी सर्विस शुरू होने जा रही हैं। बीएसएनल के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर ए रॉबर्ट जे रवि ने भारत डिजिटल इन्फ्रा समिट 2025 में अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह हमारी स्वदेशी टेक्नोलॉजी है जिसका हम 27 सितंबर को पूरे देश में उद्घाटन कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि "तैयार हो जाओ भारत! 27 सितंबर को, BSNL भारत के संपर्क के तरीके को बदल देगा। स्वदेशी डिजिटल भारत का एक नया अध्याय शुरू होगा।"

BSNL ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी 4G सर्विस पहले ही शुरू कर दी हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यूजर्स एक साझेदार नेटवर्क एक्सेस समझौते के जरिए 4G नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे। इसका मतलब है कि 4G सपोर्टेड डिवाइस वाले यूजर्स अब 4G सर्विस का उपयोग करने के लिए अपने BSNL सिम का उपयोग कर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर एरिया में यह लॉन्च स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 4G नेटवर्क के बड़े स्तर पर रोलआउट का हिस्सा है। 4G के लॉन्च के साथ सपोर्टेड डिवाइस वाले BSNL यूजर्स को नेटवर्क तक तुरंत एक्सेस मिलेगा। नए 4G सिम कार्ड BSNL और MTNL ग्राहक सर्विस केंद्रों और रिटेलर्स से ई-केवाईसी पूरा करने के बाद लिए जा सकते हैं।

BSNL ने देश भर में 1 लाख 4G मोबाइल टावर लगाने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके बाद 1 लाख और टावर लगाने का प्लान है। सरकारे के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने नेटवर्क इक्विपमेंट के लिए टीसीएस और सी-डॉट के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने के लिए 47 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी हो रहा है। आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लाल किले से 6G टेक्नोलॉजी के लिए भारत के भविष्य के प्लान की बात करते हुए कहा कि 6G सर्विस की शुरुआत मिशन मोड में है। भारत का लक्ष्य 6G शुरू करने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक बनना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 4G, BSNL 5G, BSNL Fast Internet
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »