Jio, Airtel को टक्कर देने के लिए BSNL 5G सर्विस दिल्ली और मुंबई में 2025 तक होगी शुरू

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में 5G सर्विस शुरू करने का प्लान बना रही है।

Jio, Airtel को टक्कर देने के लिए BSNL 5G सर्विस दिल्ली और मुंबई में 2025 तक होगी शुरू

Photo Credit: BSNL

BSNL अपनी 5जी सर्विस पर काम कर रहा है।

ख़ास बातें
  • BSNL का दिसंबर 2025 तक दिल्ली, मुंबई में 5G सर्विस शुरू करने का प्लान है।
  • BSNL के सभी इक्विपमेंट बिना किसी दिक्कत के ठीक काम कर रहे हैं।
  • BSNL चुनिंदा शहरों में 4G सर्विस प्रदान करने के शुरुआती फेज में है।
विज्ञापन

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में 5G सर्विस शुरू करने का प्लान बना रही है। दूरसंचार विभाग (DoT) के एक अधिकारी के अनुसार, भारत में तैयार नेटवर्क के सभी इक्विपमेंट टेस्टिंग फेज के दौरान ठीक तौर पर काम कर रहे हैं और जल्द ही कमर्शियल स्तर पर डिप्लॉय होने के लिए तैयार हो जाएंगे। आइए बीएसएनएल के 5G नेटवर्क के प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL के सभी इक्विपमेंट बिना किसी दिक्कत के ठीक काम कर रहे हैं। इसलिए, अनुमान है कि दिसंबर 2025 तक दोनों शहरों में 5G सर्विस की कमर्शियल स्तर पर शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसी निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों ने पहले ही देश भर में 5G रोलआउट पूरा कर लिया है, जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा 5जी का लाभ पा रहा है। जबकि BSNL अभी भी चुनिंदा शहरों में 4G सर्विस प्रदान करने के शुरुआती फेज में है। इसी के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक BSNL छोड़कर से निजी टेलीकॉम ऑपरेटर का उपयोग कर रहे हैं।

सरकार के अनुसार, इस देरी की मुख्य वजह घरेलू स्तर पर 4G टेक्नोलॉजी तैयार करने की वजह से हुई है। सरकार ने TCS-तेजस-सी-डॉट कंसोर्टियम के साथ एक लाख 4G साइट्स लगाने के लिए 25 हजार करोड़ से ज्यादा का डील की है और ये सभी 5G में अपग्रेड करने लायक हैं। 4G इक्विपमेंट की सप्लाई सितंबर 2023 में शुरू होगी। इस्तेमाल किए जा रहे इक्विपमेंट भी 5G कन्वर्टिबल हैं। अब तक BSNL ने पूरे देश में 95 हजार 4G टावर लगा दिए हैं।

अगस्त 2025 में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने BSNL के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त 47 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 तक दो सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटरों BSNL और MTNL की कुल बाजार हिस्सेदारी सिर्फ 7.79% थी। अगस्त में BSNL ने राष्ट्रीय राजधानी में 4जी नेटवर्क के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की थी। कंपनी के अनुसार, यूजर्स के लिए 4जी सर्विस एक साझेदार की नेटवर्क एक्सेस व्यवस्था के जरिए उपलब्ध हुई है। कंपनी ने कहा कि दिल्ली में सॉफ्ट लॉन्च एक साझेदार की नेटवर्क एक्सेस व्यवस्था के जरिए 4G सर्विस के तौर पर प्रदान किया जा रहा है, जो BSNL सिम के साथ कंपेटिबल 4G इक्विपमेंट पर लास्ट मील रेडियो कवरेज प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »