365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, FREE JioHotstar, AI एक्सेस के साथ Airtel का बेस्ट प्लान

Airtel के 3,999 प्लान के साथ आपको एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं

365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, FREE JioHotstar, AI एक्सेस के साथ Airtel का बेस्ट प्लान

Photo Credit: iStock/Naturecreator

Bharti Airtel अपने ग्राहकों को अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाती है।

ख़ास बातें
  • इसमें एक साल के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री है।
  • प्लान के तहत आपको 2.5GB डेटा डेली बेसिस पर मिलता है।
  • यह 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।
विज्ञापन

Bharti Airtel अपने ग्राहकों को अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाती है। आज हम आपको कंपनी के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बार रीचार्ज के बाद 1 साल तक बल्ले-बल्ले कर देता है। Airtel का एक ऐसा प्लान भी है जिसको रिचार्ज करवाने के बाद आपको एक साल तक दोबारा रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको एक साल तक डेटा और कॉलिंग तो मिलती ही है, लेकिन उसके साथ और भी कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं। 

Airtel 365 Days Best Prepaid Plan
Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स में एक खास प्लान आता है। यह 3,999 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान में यूजर को 1 साल की वैधता दी जा रही है। प्लान के तहत आपको 2.5GB डेटा डेली बेसिस पर मिलता है। 2.5 जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा रोज़ 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। 

Airtel के 3,999 प्लान के साथ आपको एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें एक साल के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री है। इतना ही नहीं, इसके साथ यूजर को Unlimited 5G डेटा, Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन 30 दिनों के लिए दिया जाता है। बेनिफिट्स यहीं पर खत्म नहीं होते। कंपनी इसके साथ AI एक्सेस भी दे रही है। 

इस प्लान में यूजर को Perplexity Pro AI का एक्सेस भी मिलता है। यानी AI से आप अपना मनचाहा काम जैसे फोटो, वीडियो, प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट समरी आदि करवा सकते हैं। यह 1 साल तक फ्री रहेगा। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अधिक फायदेमंद है जो एक बार में ही रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहते हैं और साथ ही एडिशनल बेनिफिट्स जैसे Free OTT भी पाना चाहते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »