BSNL लॉन्च करेगी eSIM, अगले वर्ष जून तक पूरे देश में होगा 4G नेटवर्क

पिछले सप्ताह टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2024 17:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का 4G नेटवर्क अगले वर्ष जून तक पूरे देश में उपलब्ध होगा
  • BSNL ने बताया है कि वह अगले वर्ष मार्च तक eSIM सर्विस शुरू करेगी
  • कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है

कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) जल्द ही eSIM लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया है कि उसका 4G नेटवर्क अगले वर्ष जून तक पूरे देश में उपलब्ध होगा। इसके बाद कंपनी की 5G नेटवर्क के लॉन्च की योजना है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है। इसका कारण प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL के टैरिफ कम होना है। 

हालांकि, Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इस लिहाज से BSNL इन कंपनियों से काफी पीछे है। BSNL ने बताया है कि वह अगले वर्ष मार्च तक eSIM सर्विस शुरू करेगी। इसके बाद जून तक 4G नेटवर्क को देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है। 
Advertisement

पिछले सप्ताह टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। सिंधिया ने कहा था कि BSNL का कामकाज मजबूत हो रहा है। भारत जैसे देश के लिए तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया, "पिछले तीन-चार वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपेंडिचर दो प्रतिशत कम हुआ है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा के लिहाज से पॉजिटिव में है। BSNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर लगभग 2,300 करोड़ रुपये हो गया है।" कंपनी की योजना अगले वर्ष जून तक एक लाख टावर लगाने की है। 

हाल ही में संसद के एक पैनल ने BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी में सुधार होने तक विदेशी कंपनियों से मदद लेने की सलाह दी थी. दुनिया में केवल चार देश हैं जिनके पास मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के लिए अपना टेक्नोलॉजी स्टैक है। केंद्र सरकार इन देशों की लिस्ट में भारत को शामिल करना चाहती है। संसदीय पैनल ने BSNL को 4G नेटवर्क को लेकर टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ाने की सलाह दी है। इस पैनल का कहना है कि कंपनी को स्वदेशी 4G स्टैक का इस्तेमाल करने के साथ ही इससे जुड़े सॉल्यूशंस की टेस्टिंग में विशेषज्ञता रखने वाली विदेशी कंपनियों की मदद लेनी चाहिए। इस नेटवर्क के लिए BSNL को टाटा ग्रुप की IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाला कंसोर्शियम टेक्नोलॉजी उपलब्ध करा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.