• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 लाख पर पहुंची, 5G नेटवर्क लॉन्च करने की भी तैयारी

BSNL के 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 लाख पर पहुंची, 5G नेटवर्क लॉन्च करने की भी तैयारी

BSNL ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे उत्तरी राज्यों में इस सर्विस को शुरुआत में लॉन्च किया है

BSNL के 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 लाख पर पहुंची, 5G नेटवर्क लॉन्च करने की भी तैयारी

कंपनी को 4G नेटवर्क के लॉन्च में देरी से बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 3,500 से अधिक 4G टावर लगाए हैं
  • देश भर में इनकी संख्या जल्द 20,000 टावर तक पहुंचाने की योजना है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से BSNL को कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या आठ लाख पर पहुंच गई है। BSNL ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे उत्तरी राज्यों में इस सर्विस को शुरुआत में लॉन्च किया है। पिछले कुछ वर्षों से घाटे से जूझ रही इस कंपनी की 5G सर्विस भी लॉन्च करने की तैयारी है। 

Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G नेटवर्क का एक्सपैंशन लगभग पूरा कर चुकी हैं। इन कंपनियों से BSNL को कड़ी टक्कर मिल रही है। इसने 3,500 से अधिक 4G टावर लगाए हैं। देश भर में इनकी संख्या जल्द 20,000 टावर तक पहुंचाने की योजना है। पिछले वर्ष इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि BSNL का लक्ष्य 12 से 24 महीनों में 10 करोड़ 4G सब्सक्राइबर्स हसिल करने का है। BSNL को 4G नेटवर्क के लॉन्च में देरी से बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है। इसने Tata Group की IT कंपनी TCS को 4G नेटवर्क को इंस्टॉल करने से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था। 

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढकर लगभग 1,569 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछली तिमाही में यह 1,481 करोड़ रुपये का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कंपनी का लॉस घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लॉस 1,868 करोड़ रुपये का था। हाल ही में BSNL ने BharatNet प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के लिए लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। 

इस टेंडर में Ericsson, HFCL, STL, TCS जैसी बहुत सी टेलीकॉम इक्विपमेंट से जुड़ी कंपनियां बिड दे सकती हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए चुनी गई कंपनियों को 10 वर्षों के लिए ग्राम पंचायतों में नेटवर्क को ऑपरेट भी करना होगा। BSNL ने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बिड मंगाई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। इस टेंडर की शर्तों के अनुसार, जिस राज्य के लिए बिड दी जा रही है उसके आधार पर कंपनी की न्यूनतम नेटवर्थ 50-375 करोड़ रुपये की होनी चाहिए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »