iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?

iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल की तीसरी तिमाही में देखने को मिल सकता है।

iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?

Photo Credit: X/@Jon4Lakers

iPhone 18 Pro Max के कथित कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं!

ख़ास बातें
  • तीन नए कलर शेड्स सामने आए हैं जिसमें आईफोन के डिजाइन का भी पता चलता है।
  • iPhone 18 Pro सीरीज में डार्क चैरी खास जगह बना सकता है।
  • iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल की तीसरी तिमाही में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

iPhone 18 Pro Max के कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं! फोन के तीन नए कलर शेड्स सामने आए हैं जिसमें आईफोन के डिजाइन का भी पता चलता है। यह फोन Apple के लिए बहुत महत्वपूर्ण मोबाइल डिवाइस रहता है क्योंकि फैंस सालभर इसके लिए इंतजार करते हैं। इसलिए Pro Max का डिजाइन और कलर एपल फैंस के लिए बहुत मायने रखते हैं। फोन के लिए हाल ही में डमी यूनिट्स भी लीक हुए थे। अब लेटेस्ट लीक में कलर शेड्स के बारे में क्या पता चलता है, आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल की तीसरी तिमाही में देखने को मिल सकता है। Apple अपना लॉन्च ट्रेंड फॉलो करती है तो कंपनी इसे सितंबर के मध्य में पेश कर सकती है। फोन के लॉन्च से पहले लगातार इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स लीक में सामने आ रहे हैं। अब एक बार फिर से फोन के कलर शेड्स लीक में सामने आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @Jon4Lakers ने iPhone 18 Pro Max के तीन कलर वेरिएंट्स के फोटो पोस्ट किए हैं। इसमें डार्क चैरी, लाइट ब्लू, और ब्लैक कलर में फोन दिख रहा है। यहां पर बता दें कि डार्क चैरी इससे पहले भी कई बार लीक्स में आ चुका है। यानी कंपनी का यह नया कलर शेड इस बार काफी चर्चा में रहने वाला है। 

iPhone 18 Pro सीरीज में डार्क चैरी खास जगह बना सकता है क्योंकि कंपनी पहली बार इस तरह के कलर का इस्तेमाल कर सकती है। यह अपने आप में खास कलर बन जाता है क्योंकि इसमें रेड और पिंक दोनों का समावेश देखने को मिलता है। रेड और पिंक एपल के लिए आम शेड्स रहे हैं, लेकिन डार्क चैरी पहली बार इस्तेमाल में आने वाला है। यह पिंक की सॉफ्टनेस और रेड की अपील, दोनों को साथ लेकर आता है। 

iPhone 18 Pro Max का ब्लू शेड भी ध्यान खींच रहा है। अबकी कंपनी इसे कुछ गाढ़ा शेड दे सकती है। वहीं, ब्लैक कलर वेरिएंट में डुअल टोन डिजाइन देखने को मिल सकता है। कैमरा आइलैंड में ब्लैक कुछ गहरा नजर आता है जबकि रियर पैनल पर मैटे लुक मिल सकता है। हालांकि हाल ही में डमी यूनिट्स में दिखाई दिया सिल्वर वेरिएंट यहां नहीं दिखाया गया है। 

iPhone 18 सीरीज कई महीनों से लगातार चर्चा में है। इससे पहले आईं रिपोर्ट्स कहती हैं कि सीरीज में कंपनी की नई A20 Pro चिप होगी। यह कंपनी का अबतक का सबसे एफिशिएंट और दमदार प्रोसेसर कहा जा रहा है। इसी के साथ नया C2 मॉडम भी इसमें मिल सकता है। एक और खास बात डाइनेमिक आइलैंड को लेकर बार-बार सामने आ रही है। नई सीरीज में कंपनी डाइनेमिक आईलैंड का साइज 30% तक घटा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »