फोन में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा का सेटअप दिया गया है।
Flipkart June Epic Sale में iPhone 17 Pro पर जबरदस्त बैंक ऑफर जारी किया गया है।
Flipkart June Epic Sale में iPhone 17 Pro पर धांसू प्राइस डील मिल रही है। इस वक्त फोन को भारी छूट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart June Epic Sale में कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Apple, Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo जैसे ब्रांड्स के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया गया है। सबसे आकर्षक डील iPhone 17 Pro के लिए देखने में आ रही है। अगर आप भी एपल के इस फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो यह मौका न चूंके। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल।
iPhone 17 Pro को Flipkart June Epic Sale में भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने पिछले साल 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 1,22,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन को एमआरपी से सीधा 12 हजार डिस्काउंट पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा बड़ा धमाका कंपनी ने बैंक ऑफर देकर कर दिया है।
Flipkart June Epic Sale में iPhone 17 Pro पर जबरदस्त बैंक ऑफर जारी किया गया है। फोन को अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक, या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 10 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी फोन को पूरे 22 हजार रुपये के डिस्काउंट पर घर ले जाया जा सकता है। यह फोन पर अब तक का सबसे धांसू डिस्काउंट ऑफर है।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एक सिनेमैटिक डिस्प्ले बताया गया है जिसमें शार्प कलर्स उभर कर आते हैं। फोन में कंपनी का लेटेस्ट A19 प्रोसेसर मिलता है। यह एक हैक्साकोर प्रोसेसर है। फोन में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा का सेटअप दिया गया है। दावा है कि इसमें DSLR जैसी क्वालिटी के फोटो, वीडियो शूट किए जा सकते हैं। फोन में फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 17 Pro धूल, पानी के छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। फोन को 6 मीटर गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है। iPhone 17 Pro कंपनी की पॉपुलर आईफोन सीरीज में शुमार हो चुकी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी