• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!

11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!

Honor X80 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट आ सकता है। साथ में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज दी जा सकती है।

11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!

Photo Credit: GizmoChina

Honor X80 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट आ सकता है।

ख़ास बातें
  • Honor X80 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट आ सकता है।
  • फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 11000mAh बैटरी हो सकती है।
  • इसी के साथ फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

Honor X80 Pro Max फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है। टीजर के साथ ही इसमें धमाकेदार बैटरी का खुलासा होता है। फोन को कंपनी 11000mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को लेकर भी अपडेट दिया है जिससे पता चलता है कि फोन इसी महीने के अंत में लॉन्च होने जा रहा है। इसी के साथ इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन में चार कलर वेरिएंट्स आने की संभावना है। यह OLED डिस्प्ले पैनल से लैस बताया गया है। आइए जानते हैं Honor X80 Pro Max के लॉन्च से पहले सबकुछ। 

Honor X80 Pro Max Launch Date

Honor X80 Pro Max की लॉन्च डेट (via) को लेकर कंपनी ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि फोन इसी महीने में लॉन्च होने जा रहा है। यानी जून के दूसरे पखवाड़े के अंत में यह स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने वाला है। टीजर से पता चलता है कि यह फोन कंपनी के सबसे धांसू मिडरेंज स्मार्टफोन्स में शुमार हो सकता है। कंपनी ने खुलासा किया है कि X सीरीज ने दुनियाभर में 13 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। 

Honor X80 Pro Max Specifications

Honor X80 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से चर्चा में हैं। हालिया लीक्स की मानें तो फोन के अंदर 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इस फोन में 2788x1280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में फ्लैगशिप लेवल का डिजाइन देखने को मिल सकता है। यह फोन चार रंगों में पेश किया जा सकता है जिसमें लाइटनिंग रेड, ब्लैक, व्हाइट और ओरेंज शामिल हो सकते हैं। 

Honor X80 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट आ सकता है। साथ में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 11000mAh बैटरी हो सकती है। किसी मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी से लैस बताया जा रहा है। इसी के साथ फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, कंपनी 27W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। 

फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होकर आ सकता है जिसके ऊपर MagicOS 10 की स्किन दी जा सकती है। इतना ही नहीं, फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंट फीचर भी होगा। साथ ही यह ड्रॉप रसिस्टेंस से भी लैस हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »