• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel Xstream AirFiber में आया 12 महीने का प्लान! मिलेगा 1 TB तक इंटरनेट डेटा! जानें डिटेल्स

Airtel Xstream AirFiber में आया 12 महीने का प्लान! मिलेगा 1 TB तक इंटरनेट डेटा! जानें डिटेल्स

Airtel Xstream AirFiber में यूजर को 100Mbps तक स्पीड मिल जाती है।

Airtel Xstream AirFiber में आया 12 महीने का प्लान! मिलेगा 1 TB तक इंटरनेट डेटा! जानें डिटेल्स

Photo Credit: Airtel

कंपनी ने Xstream AirFiber प्लान को अपडेट किया है।

ख़ास बातें
  • ये सर्विस अपडेट अभी कुछ चुनिंदा सर्कल्स में लागू किया गया है
  • अब 12 महीने के Xstream AirFiber प्लान के साथ भी सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं
  • Bharti Airtel 5G FWA सर्विस 100Mbps इंटरनेट स्पीड वाले कस्टमर्स के लिए है
विज्ञापन
Airtel की एक्स्ट्रीम एयरफाइबर सर्विस (Xstream AirFiber service) अब 6 सिर्फ 6 महीने नहीं, बल्कि 12 महीने के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के साथ भी मिलेगी। कंपनी ने प्लान को अपडेट कर दिया है। लेकिन ये सर्विस अपडेट अभी कुछ चुनिंदा सर्कल्स में लागू किया गया है। क्या है नया प्लान, और किस सर्कल के यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा, जानते हैं सभी जरूरी बातें। 

अगर आप Airtel के वायरलेस इंटरनेट सर्विस यूजर हैं तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। कंपनी ने Xstream AirFiber प्लान को अपडेट किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार (via), नोएडा और गाजियाबाद के कस्टमर्स अब 12 महीने के Xstream AirFiber प्लान के साथ भी सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। Bharti Airtel 5G FWA सर्विस 100Mbps इंटरनेट स्पीड वाले कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। अब से पहले यह सर्विस 6 महीने की वैधता के साथ आती थी। लेकिन अब इसे 12 महीने के लिए भी लिया जा सकता है। 

6 महीने वाले प्लान की कीमत 6,675 रुपये है जिसमें जीएसटी और 1000 रुपये इंस्टॉलेशन भी शामिल है। अब कंपनी ने 12 महीने वाला प्लान भी पेश कर दिया है जिसकी कीमत 11,314 रुपये है। इसमें सभी तरह के कॉस्ट शामिल हैं। फायदे का सौदा यह भी है कि 12 महीने वाले प्लान के साथ यूजर को इंस्टॉलेशन चार्ज भी नहीं देना होगा। 

इस प्लान के तहत यूजर 1TB तक डेटा इस्तेमाल कर सकता है जो कि कंपनी की फेयर यूसेज पॉलिसी के तहत आता है। इसके उपरांत, यानी कोटा खत्म होने पर स्पीड 2Mbps तक गिर जाती है। यूजर को इसमें एक्स्ट्रीम प्रीमियम का एक्सेस भी मिलता है। Airtel Xstream AirFiber में यूजर को 100Mbps तक स्पीड मिल जाती है। लेकिन कंपनी का कहना है कि अगर आपके एरिया में फाइबर कनेक्शन की सुविधा मौजूद है तो वह एक्सट्रीम एयरफाइबर से बेहतर है। 
 

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »