• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन हुआ जबरदस्त सस्ता, 2026 की शुरुआत में खरीदें डिस्काउंट पर

Nothing का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन हुआ जबरदस्त सस्ता, 2026 की शुरुआत में खरीदें डिस्काउंट पर

Nothing Phone (3a) Lite डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, यानी कि इसे खरीदने का फायदेमंद मौका सामने आया है।

Nothing का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन हुआ जबरदस्त सस्ता, 2026 की शुरुआत में खरीदें डिस्काउंट पर

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (3a) Lite में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) Lite में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Nothing Phone (3a) Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nothing Phone (3a) Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Nothing ने बीते साल भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, यानी कि इसे खरीदने का फायदेमंद मौका सामने आया है। अमेजन पर नथिंग का यह फोन कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है, वहीं बैंक ऑफर के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का लाभ मिल सकता है। आइए Nothing Phone (3a) Lite पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (3a) Lite Price

Nothing Phone (3a) Lite का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,388 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बैंक ऑफर की बात करें तो आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,388 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 19,250 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।

Nothing Phone (3a) Lite Features & Specifications

Nothing Phone (3a) Lite में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

कैमरा सेटअप के मामले में Phone (3a) Lite के रियर में f/1.88 अपर्चर के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस किया गया है।

20 हजार रुपये के बजट में Nothing का कौन सा स्मार्टफोन आता है?

20 हजार रुपये के बजट में Nothing Phone (3a) Lite मार्केट में उपलब्ध है।

Nothing Phone (3a) Lite की कीमत कितनी है?

Nothing Phone (3a) Lite का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,388 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Nothing Phone (3a) Lite में कौन सा प्रोसेसर है?

Nothing Phone (3a) Lite में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

Nothing Phone (3a) Lite में कितनी बड़ी बैटरी है?

Nothing Phone (3a) Lite में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone under 20K, Mobile Under Rs 20000, Amazon
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »