Realme आज यानी कि 6 जनवरी को एक Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro शामिल हैं।
Photo Credit: Realme
Realme 16 Pro में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।
Realme आज यानी कि 6 जनवरी को एक Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro शामिल हैं। रियलमी ने इन दोनों स्मार्टफोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी प्रदान की है। इसके अलावा टिप्सटर ने एक्स पर Realme 16 Pro और 16 Pro+ की अनुमानित कीमत का भी खुलासा किया है। यहां हम आपको Realme 16 Pro सीरीज की अनुमानित कीमत से लेकर कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
टिप्सटर पारस गुगलानी (@passionategeekz) के अनुसार, Realme 16 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये होगी। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा। जबकि Realme 16 Pro+ के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 12GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये होगी।
Realme 16 Pro सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा होगा। कंपनी इन फोन में NEXT Ai शामिल करेगी। 16 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। जबकि 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि लंबे समय तक चलेगी।
इन दोनों फोन में 6500nits ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होगी। ये फोन टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड हैं। वहीं ये दोनों ही फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग से लैस होंगे। 46 लिक्विड रेसिस्टेंस के साथ 80 डिग्री सेल्सियस जैसे एक्स्ट्रीम वाटर टेंप्रेचर को भी झेल सकते हैं। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर काम करेंगे। कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करती है।
Realme 16 Pro सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
Realme 16 Pro सीरीज में 7000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि लंबे समय तक चलेगी।
Realme 16 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा।
Realme 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट दिया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?