एयरटेल ने नए कॉल्स और SMS टैरिफ प्लान में किए बदलाव, जानें नए प्राइस

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान का प्राइस घटाकर 469 रुपये कर दिया गया है और 1,959 रुपये वाले प्लान का प्राइस घटकर 1,849 रुपये हो गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2025 14:01 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल ने इन प्लान्स के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स में बदलाव किए हैं
  • कंपनी के 499 रुपये वाले प्लान का प्राइस घटाकर 469 रुपये कर दिया गया है
  • इन टैरिफ प्लान से उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते

इन टैरिफ प्लान से उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने हाल ही में केवल कॉल्स और SMS के लिए नए टैरिफ प्लान पेश किए थे। पिछले वर्ष के अंत में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए केवल कॉल्स और SMS के प्लान लाना अनिवार्य किया था। TRAI के नए टैरिफ प्लान्स की स्क्रूटनी करने की जानकारी देने के बाद भारती एयरटेल ने इन प्लान्स के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स में बदलाव किए हैं। 

इससे पहले एयरटेल ने कॉल्स और SMS के साथ डेटा वाले अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान्स को नए रिचार्ज वाउचर के साथ अपडेट किया था। कंपनी ने 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 900  SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी थी। इसके अलावा एयरटेल ने 1,959 रुपये का प्लान पेश किया था इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 SMS थे। एयरटेल की वेबसाइट पर इन प्लान्स को हटा दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर दो नए प्लान की जानकारी दी गई है। ये कॉल्स और SMS के लिए पिछले प्लान्स की तुलना में कुछ सस्ते हैं। 

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान का प्राइस घटाकर 469 रुपये कर दिया गया है और 1,959 रुपये वाले प्लान का प्राइस घटकर 1,849 रुपये हो गया है। हालांकि, इन दोनों प्लान में पिछले रिचार्ज वाउचर्स के समान बेनेफिट हैं। एयरटेल ने यह नहीं बताया है कि इन प्रीपेड प्लान के प्राइसेज को क्यों घटाया गया है। 

टेलीकॉम रेगुलेटर के नियम का पालन करने के लिए  रिलायंस जियो ने 458 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1,000 SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी होगी। कंपनी ने इसके अलावा 1,958 रुपये का प्लान उपलब्ध कराया है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 SMS के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी होगी। इन टैरिफ प्लान से उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए भी TRAI ने कुछ उपाय किए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने में नाकाम होने पर टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया गया था।  इससे पहले भी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन कंपनियों पर जुर्माना लग चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.