Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग

Bluetooth SIG डेटाबेस पर Samsung Galaxy A18 5G की सात मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। ये विभिन्न रीजंस, डुअल SIM और अमेरिका के वेरिएंट्स हो सकते हैं। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है

Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग

हाल ही में Samsung Galaxy A18 4G को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • हाल ही में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung ने इस वर्ष की शुरुआत में Samsung Galaxy A18 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का 5G वर्जन भी जल्द पेश किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके 4G के लगभग समान हो सकते हैं। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Bluetooth SIG के डेटाबेस पर Samsung Galaxy A18 5G की सात मॉडल नंबर्स - SM-A186B, SM-A186B/DS, SM-A186U1, SM-A186U, SM-A186W, SM-A1860 और SM-S186V के साथ लिस्टिंग हुई है। ये विभिन्न रीजंस, डुअल SIM और अमेरिका के वेरिएंट्स हो सकते हैं। हालांकि, इस लिस्टिंग से Samsung Galaxy A18 5G के स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

हाल ही में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1610 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 30fps पर 1,080 p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। सैमसंग का दावा है कि इस बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत कर चार्ज किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए छह वर्ष के OS अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। भारत में पिछले वर्ष अगस्त में Samsung Galaxy A17 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1330 दिया गया है। Samsung Galaxy A17 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »