देश के 50 शहरों में पहुंचा 5G, जानें आपके इलाके में है या नहीं

संसद में टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। वैष्णव ने संसद में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि "टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडरों ने 1 अक्‍टूबर 2022 से देश में 5जी सर्विस शुरू कर दी है।

देश के 50 शहरों में पहुंचा 5G, जानें आपके इलाके में है या नहीं
ख़ास बातें
  • भारत में कुछ महीने पहले ही 5G सर्विस लॉन्‍च हुई है
  • भारत में 50 अलग-अलग शहरों में 5G नेटवर्क आ गया है
  • जियो और एयरटेल 5जी के तेजी से विस्तार पर काम कर रही हैं
विज्ञापन
5G मोबाइल इंटरनेट सर्विस देश के तमाम शहरों में लॉन्‍च होती जा रही है। दो टेलीकॉम कंपनियां 5G की रेस में सबसे आगे हैं। जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) इस सर्विस को लॉन्‍च कर रही हैं। 5G टेक्नोलॉजी के लिए Airtel मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर रही है, जबकि Jio स्टैंडअलोन 5G टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। दोनों कंपनियों का इरादा साल 2023 के आखिर तक 5G को पूरे भारत में पहुंचाने का है। अबतक 5G सेवाएं भारत के 50 अलग-अलग शहरों में लॉन्‍च हो चुकी हैं। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां अपनी सर्विस का दायरा तेजी से बढ़ा रही हैं। 

छोटे शहरों में नेटवर्क को लॉन्‍च करने से पहले ये कंपनियां महानगरों और मेगासिटी को कवर करने पर ध्यान दे रही हैं। दोनों कंपनियों ने 5G नेटवर्क को मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में पेश कर दिया है। 5G नेटवर्क वाले शहरों की लिस्ट में अब तेजी से विस्‍तार हो रहा है। 

हाल में संसद में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडरों ने 1 अक्‍टूबर 2022 से देश में 5G सेवाओं की शुरुआत की और 26 नवंबर 2022 से 50 शहरों में 5G सर्विस शुरू हो गई है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों कंपनियां वर्तमान में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 5G सर्विस प्रदान कर रही हैं।

Airtel केकस्‍टमर 5G सपोर्ट वाले इलाकों में 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। वहीं, Jio 5G की सर्विस सिर्फ इनवाइट पाने वाले कस्‍टमर्स को ही ऑफर की जा रही है। हालांकि 5G इस्‍तेमाल करने के लिए लोगों के पास 5G सपोर्ट वाला स्‍मार्टफोन होना जरूरी है। Jio दावा करती है कि वह Airtel के मुकाबले तेज और ज्यादा बेहतर स्पीड 5G नेटवर्क पर दे रही है। दोनों ही कंपनियां दावा करती हैं कि वो अपने कस्‍टमर्स को बेहतर 5G सर्विस दे रही हैं।

वर्तमान में Airtel 5G की पहुंच दिल्ली, सिलीगुड़ी, बेंगलुरु, हैदराबाद, वाराणसी, नागपुर, मुंबई, चेन्नई, गुरुग्राम, पानीपत, गुवाहाटी और पटना समेत कुछ और शहरों में है। वहीं Jio 5G नेटवर्क दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, नाथद्वारा, पुणे और गाजियाबाद आदि शहरों में पहुंच रहा है।  गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में Jio True 5G की पहुंच है, ऐसा दावा किया जाता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio 5G, Airtel 5G, 5G Data, 5G Network, 5G Networks in India
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »