• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट

Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट

Airtel, Jio और Vodafone Idea भारत में 3 महीने की वैधता के साथ डेली 1.5GB इंटरनेट वाले प्रीपेड प्लान पेश करती हैं।

Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट

Photo Credit: Pexels

Airtel vs Jio vs Vodafone Idea

ख़ास बातें
  • Airtel के ₹899 वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा की सुविधा मिलती है।
  • Jio के ₹889 वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के ₹899 वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन

3 महीने की वैधता के साथ अगर कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो देश में Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां कई प्लान की पेशकश करती हैं। आज हम डेली 1.5GB डाटा वाले इन तीनों कंपनियों के प्लान के बीच तुलना कर रहे हैं, जिससे पता चलेगा कि आपके लिए किस कंपनी का प्लान ज्यादा बेहतर है। इन प्लान में डेली 100 एसएमएस के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और अन्य कई फायदे दिए जाते हैं। 

Airtel का ₹899 वाला प्रीपेड प्लान:
Airtel के ₹899 वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। वहीं इसमें रोजाना 100 एसएमएस फ्री भी मिलते हैं। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps तक गिर जाती है। प्लान के अन्य फायदों में फ्री हेल्लो ट्यून्स शामिल हैं। 

Jio का ₹889 वाला प्रीपेड प्लान:
Jio के ₹889 वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है जो कि कुल 126GB बैठता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री दिए जाते हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक चलती है। इसके अलावा JioSaavn Pro, Jio TV और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है। ओटीटी बेनिफिट के तौर पर JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जब हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी हो जाती है तो इंटरनेट की स्पीड गिर कर 64kbps तक हो जाती है।

Vodafone Idea का ₹899 वाला प्रीपेड प्लान:
Vodafone Idea के ₹899 वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। Vi Movies & TV के जरिए फ्री एंटरटेनमेंट की सुविधा मिलती है। बिंज ऑल नाइट के जरिए रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के जरिए सोमवार से लेकर शुक्रवार तक का बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान में हर महीने 2GB तक डाटा का बैकअप भी मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर  इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है। 5जी कवरेज एरिया और कंपेटिबल 5जी डिवाइस पर अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट की सुविधा भी आती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel vs Jio vs Vodafone Idea, 84 Days Plan
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  2. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  3. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  4. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  5. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  6. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  8. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  9. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  10. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »