देश में 600 जिलों तक पहुंचा 5G नेटवर्क, 30 गुना तक फास्ट डेटा स्पीड

देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही हैं

देश में 600 जिलों तक पहुंचा 5G नेटवर्क, 30 गुना तक फास्ट डेटा स्पीड

यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले टेलीकॉम नेटवर्क्स में शामिल है

ख़ास बातें
  • हाल ही में एयरटेल ने पोर्ट ब्लेयर में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की थी
  • कंपनी ने इस हाई-स्पीड नेटवर्क का दायरा बढ़ाकर 500 शहरों तक कर दिया है
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज की शुरुआत हुई थी
विज्ञापन
भारत के 600 जिलों तक 5G सर्विसेज 200 से कम दिनों में पहुंच गई हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले नेटवर्क्स में शामिल है। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही हैं। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस, Devusinh Chauhan ने G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (DEWG) की दूसरी मीटिंग में बताया, "भारत ने 200 दिनों से कम में 600 जिलों तक 5G नेटवर्क को पहुंचाया है। यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले टेलीकॉम नेटवर्क्स में शामिल है।" मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट, A Narayanaswamy ने कहा, "दुनिया में भारत के पास दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम नेटवर्क है। देश में डेटा रेट बहुत कम है और बहुत कम समय में स्वदेशी 4G और 5G टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट से अन्य देश हैरान हुए हैं।" 

हाल ही में एयरटेल ने पोर्ट ब्लेयर में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की थी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5G नेटवर्क शुरू करने वाली यह पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई थी। एयरटेल ने इस हाई-स्पीड नेटवर्क का दायरा बढ़ाकर 500 शहरों तक कर दिया है। कंपनी ने कहा था, "अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हमारे कस्टमर्स के लिए कनेक्टिविटी डिजिटल विभाजन को कम करने और समुदायों को जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुसार है। एयरटेल ने  5G Plus सर्विस को पोर्ट ब्लेयर में शुरू किया है। पोर्ट ब्लेयर में हमारे कस्टमर्स अल्ट्रा फास्ट नेटवर्क का एक्सपीरिएंस करने के साथ ही 4G की स्पीड से 20-30 गुना तेज स्पीड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पूरे केंद्र शासित प्रदेश में कंपनी यह नेटवर्क पहुंचाने जा रही है। इससे कस्टमर्स को हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और इंस्टेंट डाउनलोडिंग की सुविधा मिलेगी।" 

एयरटेल और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। ये कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेंगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »