Xiaomi कर रहा नए हाई एंड टैबलेट पर काम!, Apple iPad को देगा टक्कर

Xiaomi कथित तौर पर प्रभावशाली बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी के साथ एक नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Xiaomi कर रहा नए हाई एंड टैबलेट पर काम!, Apple iPad को देगा टक्कर

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर नए टैबलेट पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi के आगामी टैबलेट में 5,900mAh की कंबाइंड रेटेड कैपेसिटी बैटरी होगी।
  • Xiaomi के आगामी टैबलेट 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर प्रभावशाली बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी के साथ एक नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, डिवाइस में 5,900mAh की कंबाइंड रेटेड कैपेसिटी के साथ एक ड्यूल सेल बैटरी डिजाइन है। यह सेटअप एक बड़ी 12,000mAh सिंगल-सेल बैटरी के बराबर है, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसके अलावा डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह एक ऐसा फीचर है जो कि पिछले मॉडल की तुलना में काफी तेज चार्जिंग की सुविधा देता है।


Xiaomi जल्द पेश करेगा अगला टैबलेट


अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस एक नया टैबलेट होगा। पिछली अफवाहों में सुझाव दिया गया था कि Xiaomi अगले साल एक OLED टैबलेट लॉन्च कर सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा टॉप-टियर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 24GB तक रैम और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। आगामी डिवाइस का डिजाइन Xiaomi Pad 6 सीरीज जैसा हो सकता है। हालांकि, यह संभावना है कि यह आगामी OLED टैबलेट हो सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है।

टिपस्टर ने यह भी साफ किया है कि यह टैबलेट Xiaomi के Redmi लाइनअप का हिस्सा नहीं है और इसकी कीमत लगभग 4,000 युआन (लगभग 46,681 रुपये) होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि वर्तमान जनरेशन Xiaomi Pad 7 Pro के 12GB + 512GB की कीमत 3,499 युआन (लगभग 40,803 रुपये) है। जिससे पता चलता है कि यह नया टैबलेट आईपैड के साथ सीधे टक्कर लेते हुए प्रीमियम सेगमेंट में आएगा।


Xiaomi Pad 7, Pad 7 Pro Specifications


Xiaomi ने अक्टूबर में चीन में Xiaomi 15 सीरीज के साथ Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro पेश किया। दोनों टैबलेट में आई सिक्योरिटी के साथ 11.2 इंच की 3K एंटी-ग्लेयर एलसीडी स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें स्टाइलस के उपयोग के लिए पेपर जैसा टेक्स्चर है। Pad 7 में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि 7 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 दिया गया है। दोनों टैबलेट Xiaomi HyperOS 2 पर काम करते हैं। इसमें स्टेपलेस एडजस्टमेंट और बैकलाइटिंग के साथ फ्लोटिंग कीबोर्ड जैसे फीचर्स हैं। Pad 7 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों मॉडल वाई-फाई 7 और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट करते हैं। Pad 7 टैबलेट 45W और 7 Pro टैबलेट 67W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Pad 7 सीरीज जल्द ही भारत में भी पेश होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Tablet, Xiaomi, Xiaomi Pad 7, Xiaomi Pad 7 Pro, Apple iPad
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »