Xiaomi ने 16GB रैम, 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया नया Pad 6S Pro 12.4 टैबलेट, जानें कीमत

Xiaomi Pad 6S Pro को चीन में कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें से बेस में 8GB + 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 3,299 युआन (करीब 38,000 रुपये) है।

Xiaomi ने 16GB रैम, 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया नया Pad 6S Pro 12.4 टैबलेट, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 6S Pro को चीन में कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • Pad 6S Pro में 12.4-इंच का 6k LCD डिस्प्ले मिलता है
  • इसमें क्वाड स्पीकर मिलते है, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने वादे अनुसार, चीन में हुए एक इवेंट में Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन के साथ नया Pad 6S Pro 12.4 टैबलेट लॉन्च किया है। नया टैबलेट 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 12.4-इंच 3k LCD डिस्प्ले से लैस आता है और इसमें मेटल यूनिबॉडी डिजाइन मिलता है। शाओमी का लेटेस्ट टैबलेट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक रैम को जोड़ा गया है। इसकी एक अन्य खासियत बैटरी डिपार्टमेंट से आती है, क्योंकि इसमें 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 10000mAh बैटरी पैक को शामिल किया गया है।
 

Xiaomi Pad 6S Pro की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Pad 6S Pro को चीन में कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें से बेस में 8GB + 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 3,299 युआन (करीब 38,000 रुपये) है। इसके अलावा, 12GB + 256GB और 12GB+512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 3,599 युआन (करीब 42,100 रुपये) और 3,999 युआन (करीब 46,790 रुपये) है। इसका एक टॉप-एंड वेरिएंट है, जिसमें 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 4,499 युआन (लगभग 52,640 रुपये) है।

टैबलेट को काले, नीले और हरे रंगों में पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की है।
 

Xiaomi Pad 6S Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Pad 6S Pro में 12.4-इंच का 3k LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR 10, Dolby Vision, हार्डवेयर-लेवल ब्लू लाइट फिल्टर, 900 nits पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन सपोर्ट करता है। टैबलेट Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Xiaomi Pad 6S Pro में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा है, जिसे होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है। 

इसमें क्वाड स्पीकर मिलते है, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं। Pad 6S Pro में 120W फास्ट चार्जिंग और पोगो-पिन 22.5W चार्जिंग के साथ 10000mAh की बैटरी शामिल है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

इसके साथ एक स्मार्ट टच कीबोर्ड भी पेश किया गया है, जो 6-लेयर बटन लेआउट का उपयोग करता है। इसमें शॉर्टकट कीज और वन-क्लिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट भी मिलते हैं। इसके अलावा, कीबोर्ड में ऑडियो कंट्रोल्स और "एनएफसी वन-टच ट्रांसमिशन" सपोर्ट भी है। एक Xiaomi फोकस स्टाइलस भी है जिसका उपयोग कॉन्फ्रेंस प्रजेंटेशन में वर्चुअल लेजर पॉइंटर के रूप में किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »