Vivo ने लॉन्च किया Pad 2 टैबलेट, 12 इंच का डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल कैमरा

इसमें 12.1 इंच 2.8K (2,800×1,968 पिक्सल) LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR10 कंटेंट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है

Vivo ने लॉन्च किया Pad 2 टैबलेट, 12 इंच का डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल कैमरा

यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Vivo Pad की जगह लेगा

ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC दिया गया है
  • इसकी 10,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसे चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Vivo ने अपने Pad 2 टैबलेट को लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 12 GB का RAM है। इसका 12.1 इंच LCD डिस्प्ले 2.8 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Vivo Pad की जगह लेगा। 

कंपनी ने Pad 2 को चीन में लॉन्च किया है। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,499 (लगभग 29,800 रुपये) है। यह क्लीयर सी ब्लू, फार अवे माउंटेशन ऐश/ग्रे और नेबुला पर्पल कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। Vivo ने इस टैबलेट को अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी नहीं दी है।  

Vivo Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस


इसमें 12.1 इंच 2.8K (2,800×1,968 पिक्सल) LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR10 कंटेंट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC दिया गया है और 12 GB तक के  LPDDR4X RAM और 512 GB तक की स्टोरेज के साथ Mali-G710 10-core GPU है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फ और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 


Vivo Pad 2 में कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट है। इसकी 10,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। इसका आकार 266.03×191.60×6.59 mm और वजन लगभग 585 ग्राम है। हाल ही में Vivo ने भारत में नया स्मार्टफोन Y56 5G लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। इसे 128GB की स्टोरेज और 8GB के RAM के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Vivo Y56 5G को ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल्स दोनों के जरिए खरीदा जा सकता है। यह दो कलर्स, ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर में उपलब्ध है। इसका प्राइस 19,999 रुपये है। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच फुल HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) LCD स्क्रीन है। इसमें MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 8GB का RAM है। इसकी बिना इस्तेमाल हुई स्टोरेज का इस्तेमाल कर बिल्ट-इन RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »