Samsung का फोल्डेबल टैबलेट Galaxy Z Tab दे सकता है इस साल दस्तक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Z Tab में एक ट्रिपल-फोल्डिंग डिस्प्ले भी आ सकती है, जिसे कवर स्क्रीन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Samsung का फोल्डेबल टैबलेट Galaxy Z Tab दे सकता है इस साल दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy Tab S8 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल टैबलेट पेश करने की तैयारी कर रहा है।
  • Samsung Galaxy Z Tab में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले आएगी।
  • Samsung Galaxy Z Tab हाई-एंड Galaxy Tab S9 लाइनअप के साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल टैबलेट पेश करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में लोकप्रिय टिपस्टर रेवेग्नस ने ट्विटर के जरिए सैमसंग के नए फोल्डेबल टैबलेट का खुलासा किया है। फोल्डेबल डिवाइसेज जैसे कि स्मार्टफोन और टैबलेट पिछले कुछ सालों में अपने यूनिक डिजाइन और फीचर्स के चलते काफी लोकप्रिय हुए हैं। ऐसे डिवाइसेज में फोल्डेबल और कॉम्पैक्ट फीचर्स के साथ सामान्य फोन या टैबलेट वाले फीचर्स यूनिक  एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। डिवाइस को फोल्ड करने पर आसानी से छोटे से बैग में फिट किया जा सकता है। वहीं अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले बड़ी होने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फोल्डेबल डिवाइस में एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे कि फ्लेक्सिबिल ओएलईडी स्क्रीन और 5जी कनेक्टिविटी मिलती है।

टिपस्टर रेवेग्नस के एक ट्वीट के मुताबिक, Samsung का नया फोल्डेबल टैबलेट Samsung Galaxy Z Tab इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। ट्वीट से यह भी पता चला है कि Galaxy Z Tab को हाई-एंड Galaxy Tab S9 लाइनअप के साथ पेश किया जाएगा। अगर डिवाइस इस साल रिलीज के लिए तैयार नहीं है तो इसे Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन्स के साथ 2024 में लॉन्च किया जाएगा। यह संभावना है कि डिवाइस में Galaxy Z Fold 4 में मिलने वाली 7.6 इंच की स्क्रीन की तुलना में बहुत बड़ी डिस्प्ले होगी, हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई अफवाह नहीं है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट की उम्मीद की जा सकती है। इसमें एक 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy Z Tab में एक ट्रिपल-फोल्डिंग डिस्प्ले भी आ सकती है, जिसे कवर स्क्रीन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा S-पेन को चार्ज करने के लिए एक मैग्नेटिक डॉक भी मिल सकता है। हालांकि अनुमानित अधिक कीमत के चलते यह देखना बाकी है कि Galaxy Z Tab अधिकतर यूजर्स के लिए एक उचित ऑप्शन होगा या नहीं। अगर यह इस साल पेश किया जाता है तो सैमसंग की टक्कर 2024 में कथित तौर लॉन्च होने वाले Apple के फोल्डेबल आईपैड से होने की संभावना है। Galaxy Tab S9 सीरीज को 2023 में पेश किया जा सकता है। यूजर्स की मांग के आधार पर फोल्डेबल डिवाइसेज की लोकप्रिय में इजाफा होता जा रहा है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Software optimised for multitasking
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Improved main, telephoto cameras
  • कमियां
  • Still a bit bulky when folded
  • Expensive
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12L
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »