इस टैबलेट के चाइनीज वर्जन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo Pad Mini में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo का नया टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo Pad Mini के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस वर्ष अप्रैल में इस टैबलेट को चीन में Oppo Pad 5 Pro के साथ पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले Oppo Pad Mini का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वर्जन के समान हो सकते हैं।
Oppo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में बताया है कि Oppo Pad Mini Matte Display Edition में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी होगी। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K OLED मैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में मैट डिस्प्ले से ग्लेयर में कमी होगी और लिखने पर यह पेपर जैसा महसूस होगा। इसमें डिस्प्ले के आसपास 2.99 mm बेजेल्स होंगे।
इस टैबलेट के चाइनीज वर्जन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo Pad Mini में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट की 8,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। देश में Oppo Pad 5 Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने वाले इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। हाल ही मे्ं इस टैबलेट की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है।
चीन में पेश किए गए Oppo Pad 5 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Oppo Pad 5 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की 13,380 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आठ स्पीकर और डुअल-माइक्रोफोन यूनिट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स