इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। भारत में लॉन्च किए जाने वाले Oppo Pad 5 Pro के स्पेसिफिकशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं
Photo Credit: Oppo
इस टैबलेट को अप्रैल में चीन में पेश किया गया था
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Oppo का नया टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Pad 5 Pro को अप्रैल में चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस टैबलेट की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने BIS की वेबसाइट पर Oppo के एक डिवाइसेज की मॉडल नंबर - OPD2516 के साथ लिस्टिंग की इमेज को शेयर किया है। यह Oppo Pad 5 Pro हो सकता है। इस टिप्सटर ने आगामी टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। ये स्पेसिफिकेशंस इस टैबलेट के चाइनीज वेरिएंट के समान दिख रहे हैं।
चीन में पेश किए गए Oppo Pad 5 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Oppo Pad 5 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की 13,380 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आठ स्पीकर और डुअल-माइक्रोफोन यूनिट दी गई है।
भारत में अप्रैल में Oppo Pad 5 Pro को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU है। Oppo Pad 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट में 13,380 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत