• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Asus Pad में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ चार स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट में 9,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Asus

इस टैबलेट में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ चार स्पीकर्स हैं

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 12.2 इंच 2.8K OLED स्क्रीन है
  • Asus Pad में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ चार स्पीकर्स दिए गए हैं
  • इस टैबलेट में 9,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है
विज्ञापन

कंप्यूटर हार्डवेयर मेकर Asus के नए टैबलेट की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। Asus Pad (T3201) को जून में Computex में लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 12.2 इंच 2.8K OLED स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 9,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Asus Pad में  चार स्पीकर्स दिए गए हैं। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

Asus Pad का प्राइस

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 45,990 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 49,990 रुपये का है। इसके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है। इस टैबलेट की बिक्री Asus के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Reliance Digital और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है। 

Asus Pad के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 12.2 इंच 2.8K (1,840x2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Asus Pen 2.0 और नए मॉडल्स के साथ कम्पैटिबल है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Asus Pad में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ चार स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट में 9,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 30 मिनटों में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। भारत में इस महीने की शुरुआत में Asus ने नए लैपटॉप को लॉन्च किया है। Asus Chromebook CX15 में 15.6 इंच फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और Intel Processor N50 है। इस लैपटॉप के साथ तीन महीने की Google AI Pro मेंबरशिप भी मिलेगी। Asus Chromebook CX151 में 5.6 इंच फुल HD एंटी-ग्लेयर NanoEdge डिस्प्ले है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Devices, Asus, Camera, Demand, Market, Tablet, Design, Battery, Asus Pad, Video, Laptop, WiFi, Lenovo, Prices
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »