OnePlus ने लॉन्च किया Pad 2 Pro, 12,140mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स 

Pad 2 Pro में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2025 22:36 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Pad Pro की जगह लेगा
  • इस टैबलेट में 13.2 इंच की LCD स्क्रीन 3.4K रिजॉल्यूशन के साथ है
  • Pad 2 Pro को ब्लू और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus ने Pad 2 Pro को लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Pad Pro की जगह लेगा। इस टैबलेट में 13.2 इंच की LCD स्क्रीन 3.4K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। 

OnePlus Pad 2 का प्राइस, उपलब्धता 

इस टैबलेट को चीन में लाया गया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,199 (लगभग 37,850 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 3,499 (लगभग 41,400 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,799 (लगभग 45,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 3,999 (लगभग 47,400 रुपये) का है। Pad 2 Pro को ब्लू और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट के लिए चीन में प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। इसकी बिक्री 20 मई से OnePlus के चीन में ई-स्टोर और चुनिंदा ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट्स के जरिए की जाएगी। इस टैबलेट को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Pad 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (2,400 × 3,392 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 315 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision सपोर्ट के साथ है। Pad 2 Pro में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए 34,857 sq mm कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Pad 2 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह चुनिंदा गेम्स के लिए 2.1K रिजॉल्यूशन वाली इमेजेज को 120 फ्रेम्स प्रति सेकेंड को सपोर्ट कर सकता है। 
Advertisement

Pad 2 Pro में 12,140 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें आठ स्पीकर यूनिट दी गई हैं। Pad 2 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं। इस टैबलेट का साइज 289.61 × 209.66 × 5.97 mm और भार लगभग 675 ग्राम का है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.20 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2400x3392 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

12140 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  3. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  4. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  5. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  6. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  7. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  9. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  10. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.